फिल्म गदर को रिलीज हुए 15 साल हो चुके हैं लेकिन इस फिल्म के एक्शन की आज भी खूब चर्चा होती है। सनी देओल का हैण्डपंप उखाडऩे वाला सीन लोगों का आज भी बहुत अच्छे से याद है। सनी देओल उस जमाने में सबसे बड़े एक्शन स्टार में से एक हुआ करते थे। उस दौर की फिल्मों में भी कुछ ऐसे कई सारे सीन हुआ करते थे लेकिन आज हम आपको ऐसे 3 बॉलीवुड स्टार्स की असल जिंदगी के कुछ किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको पता चलेगा कि यह अभिनेता केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि अपनी असल जिंदगी में भी मारपीट करने में सबसे आगे हैं।
1.अजय देवगन
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिला था। जवानी के दिनों में खुली जीप लेकर टशन में घूमा करते थे और असल जिंदगी में भी एक्शन करने के उन्हें खूब मौके भी मिले।
एक इंटरव्यू के दौरान उनके दोस्त साजिद खान ने बताया की एक बार उनकी और अजय की किसी के तनातनी हो गयी थी। ऐसे में अजय के एक फोन करने पर उनके पिता वीरू देवगन ने 40 से पचास फाइटर्स की फ़ौज अजय के लिए खड़ी कर दी थी। और ऐसी एक नहीं बल्कि कई बार हो चूका था।
2.जैकी श्रॉफ
90 के दशक के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ की ज्यादातर फिल्मों मे एक्शन देखने को मिलता था। एक्शन के साथ-साथ जैकी अपनी लुक और स्टाइल को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहा करते थे। लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने से पहले जैकी श्रॉफ मुंबई के बांद्रा के दादा रह चुके हैं।
3.सनी देओल
सनी देओल बॉलीवुड के सबसे दमदामर एक्टर में से एक हैं जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया करती थी। सनी देओल शांत स्वभाग के व्यक्ति है और वह कम बोलना पसंद करते हैं लेकिन जब उनसे केकोई पंगा लेता है तो फिर सनी पाजी का सीधा हाथ बात करता है।
एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने सनी देओल के बारे में बताया था की सनी पाजी की जवानी के दिनों में खूब लड़ाइयाँ होती थी। और सनी पाजी का शरीर इतना तगड़ा था की उन्हें किसी बात का डर नहीं था। और इतना ही नहीं बॉबी ने बताया की उनके पंगों में भी वे सनी पाजी का नाम लेकर बच जाया करते थे। वर्ना जब सनी पाजी आ जाते थे तो उन्हें आता देख सब इधर उधर भाग जाते थे।


Download Android App
Download iOS App









