एल्विश यादव फिर मुश्किलों में, ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Summary :

बिग बॉस फेम और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ईडी एल्विश के पास मौजूद महंगी कारों के काफिले की भी जांच करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, एल्विश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। बिग बॉस फेम और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया मिली जानकारी के मुताबिक, एल्विश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है अब निशाने पर क्लब और रिजॉर्ट्स एल्विश यादव के सांपों के जहर के मामले में अब…

बिग बॉस फेम और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ईडी एल्विश के पास मौजूद महंगी कारों के काफिले की भी जांच करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, एल्विश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

  • बिग बॉस फेम और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई
  • ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया
  • मिली जानकारी के मुताबिक, एल्विश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है

अब निशाने पर क्लब और रिजॉर्ट्स

एल्विश यादव के सांपों के जहर के मामले में अब ईडी ने सख्ती करने की किवायद शुरू कर दी है. ईडी की शुरुआती जांच में ये पता चला था कि दिल्ली एनसीआर के बड़े-बड़े होटलों, रेस्तरां, रिजॉर्ट और फार्म हाउस में होने वाली रेव पार्टियों में सांपों का जहर उप्लब्ध कराया जाता था. अब इस मामले में ईडी इन रिजॉर्ट्स और होटल्स के मालिकों से पूछताछ करेगी.

एल्विश की मुश्किल कैसे बढ़ी?

इस मामले के अलावा पुलिस के संज्ञान में ये बात भी है कि एल्विश के पास कई लग्जीरियस गाड़ियों का काफिला है. सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोज और फोटोज भी मौजूद है जिसमें एल्विश की लाइफस्टाइल बयां होती है. इसे लेकर एल्विश ने अपनी सफाई भी दी है. लेकिन अब ईडी ने एल्विश को निशाने पर लिया है और इन्हीं महंगी गाड़ियों पर उनसे पूछताछ की जाएगी.

क्या है मामला?

एल्विश यादव के खिलाफ सांपों के जहर की सप्लाई का मामला सामने आया था. गौरव गुप्ता नाम के शख्स ने एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने एल्विश यादव पर ये आरोप लगाया था कि वे दिल्ली एनसीआर की रेव पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई करते हैं. तब से ही वे इस मामले में फंसे हैं और जेल की हवा भी खा चुके हैं. अब इस मामले में ईडी उनसे पूछताछ करेगी.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।