Elvish Yadav ने Ankita Lokhande से पूछा ऐसा सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Summary :

Ankita Lokhande ने Elvish Yadav के सवाल पर दिया करारा जवाब

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एल्विश ने ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल वह मजाकिया अंदाज में एक्ट्रेस की उम्र की मजाक उड़ाते हैं। इस दौरान उनके पति विक्की जैन भी खुद की हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।

एल्विश यादव ने किया अंकिता से सवाल

इस वीडियो में वो एल्विश यादव के पॉडकास्ट में नजर आ रही हैं. एल्विश यादव ने अंकिता लोखंडे से पूछा- ‘विकिपीडिया आपकी उम्र 12 बताता है. तो क्या आप आलिया भट्ट की मां का रोल करेंगी? तो अंकिता ने कहा- क्यों 40 साल की महिला कहीं से भी बूढ़ी हो जाती है क्या? मैं आपको बड़ी लगती हूं.’

आगे अंकिता ने कहा- ‘मैं पहले ही पवित्र रिश्ता में बहुत बड़ी मां का रोल प्ले कर चुकी हूं. विक्की जैन ने कहा- इन्होंने अपनी 18 साल की उम्र में मां का रोल किया था. फिर एल्विश ने दोबारा पूछा- क्या आप आलिया भट्ट की मां का रोल करेंगी? तो अंकिता ने कहा- नहीं, मैं आलिया भट्ट की मां नहीं लगती हूं. बिल्कुल भी नहीं.’

इन शोज में नजर आईं अंकिता लोखंडे

बता दें कि अंकिता लोखंडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज से शुरुआत की थी. इसके बाद वो पवित्र रिश्ता में नजर आईं. इस शो में उन्होंने 2009 से 2014 तक काम किया. इस शो ने अंकिता को घर-घर में फेमस कर दिया. इसके बाद उन्होंने झलक दिखला जा, कॉमेडी सर्कस का नया दौर जैसे शोज किए.

इसके अलावा वो एक थी नायका, स्मार्ट जोड़ी और बिग बॉस 17 में नजर आईं. बिग बॉस 17 में वो पति विक्की जैन के साथ नजर आई थीं. वहीं स्मार्ट जोड़ी में भी विक्की जैन के साथ दिखी थीं. इस शो की वो विनर भी बनी थीं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।