Esha Deol ने इस खास अंदाज में पिता Dharmendra को किया Birthday विश

Summary :

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र आज 88 साल के हो गए ऐसे में उन्हें अपनी बेटी ईशा देओल से खास बर्थडे विश मिलीं हैं ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की तस्वीर में धर्मेंद्र ईशा के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र आज 88 साल के हो गए, ऐसे में उन्हें अपनी बेटी ईशा देओल से खास बर्थडे विश मिलीं हैं। बता दे की ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खास दिन पर अपने पिता के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। जहां एक तस्वीर में…

dharmendra birthday
  • बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र आज 88 साल के हो गए
  • ऐसे में उन्हें अपनी बेटी ईशा देओल से खास बर्थडे विश मिलीं हैं
  • ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की
  • तस्वीर में धर्मेंद्र ईशा के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र आज 88 साल के हो गए, ऐसे में उन्हें अपनी बेटी ईशा देओल से खास बर्थडे विश मिलीं हैं। बता दे की ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खास दिन पर अपने पिता के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। जहां एक तस्वीर में धर्मेंद्र ईशा के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। तो वही दूसरी तस्वीर में पिता-बेटी की जोड़ी कैमरे के सामने पोज़ देते हुए सभी मुस्कुरा रहे थे।

Dharmendra

इसी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे पापा,लव यू.. मैं प्रार्थना करती हूं कि आप हमेशा खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें, मैं बस आपसे बहुत प्यार करती हूं।” वही जैसे ही तस्वीरें अपलोड की गईं, फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

esha deol

जहां इस तस्वीर बॉबी देओल ने कमेंट करते हुए रेड हार्ट इमोजी शेयर की। तो वही एक यूजर ने लिखा, “हे-मैन को भगवान आशीर्वाद दे, वही एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “हैप्पी बर्थडे धरम पाजी” वही अब इसी तरह के ढेरों कमेंट कर यूजर्स लगातार बधाइयां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दे की धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ एक्शन हीरो में से एक माना जाता है और उन्हें बॉलीवुड का ही-मैन भी कहा जाता है।

dharmendra

उन्होंने ‘शोले’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘द बर्निंग ट्रेन’ और कई अन्य फिल्मों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। आखिरी बार उन्हें डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ देखा गया था। इसके अलावा उनके पास शाहिद कपूर और कृति सेनन की आने वाली अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म भी है।

dharmendra

वह ‘इक्कीस’ नामक एक युद्ध नाटक में भी दिखाई देंगे। फिल्म में धर्मेंद्र मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। ‘इक्कीस’ को सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित एक युद्ध ड्रामा माना जा रहा है। राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अभी रिलीज डेट नहीं मिली है। वह निर्देशक अनिल शर्मा की अगली ‘अपने 2’ में सनी देयोल, बॉबी देऑल और करण देऑल के साथ भी नजर आएंगे।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team