बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अक्सर अपनी हॉट फोटोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। उनकी बोल्डनेस ही उनकी पहचान है, जिसे लोग पसंद भी करते और इसी वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया जाता है। बॉलीवुड में लुक्स, फिगर और फिटनेस का बड़ा अहम रोल होता है। सभी एक्टर्स इस दिशा में हमेशा कोशिश करते रहते हैं ताकि वे स्क्रीन पर सुंदर दिखाई दें। बाकी हिस्सों की बात अलग है पर कोई त्वचा के रंग को नहीं बदल सकता। हालांकि बदलते समय के साथ अब सांवले एक्टर्स को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने लगा है।

इसी क्रम में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे कुछ एक्टर जिनके साथ वे काम भी नहीं करती थी, उन्हें मेकअप से गोरा दिखने की सलाह देते थे। ईशा गुप्ता ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में खुलकर बताया कि कैसे कुछ मेकअप आर्टिस्ट उनके सांवले रंग को गोरा बनाने में जुटे रहते थे। यही नहीं उन्होंने कहा कि, ‘मुझे आज भी वो दिन याद हैं जब मैं इंडस्ट्री में नई- नई आई थी और कुछ एक्टर्स जिनके साथ मैंने काम भी नहीं किया, मुझे सलाह देते थे कि, ‘तू अपना मेकअप काला करती है, गोरा किया कर।’ मुझे लगता था कि यह क्या है?’
ईशा ने आगे कहा, “ऐसे मेकअप आर्टिस्ट भी थे, जो मुझे हमेशा गोरा दिखाने की कोशिश करते थे और फिर उन्हें मेरे पूरे शरीर को रंगना पड़ता था, क्योंकि मेरी बॉडी की रंगत मेरे चेहरे से मैच नहीं करती थी। इस वजह से मैं जोकर दिखने लगती थी।” ईशा ने कहा, “मैंने दो मल्टी-स्टारर की हैं और उन्होंने मुझे कहा- तुम सेक्सी हो, क्योंकि मेरा स्किन टोन काला है। हमारे देश में जिसे काला माना जाता है, वो सिर्फ सेक्सी या नेगेटिव हो सकता है। गोरी रंग की लड़कियों को शरीफ माना जाता है।” ईशा ने कहा कि वो आशा करती हूं कि चीजें जल्दी बदल जाएं।

ईशा गुप्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक टॉप लेवल की सक्सेस नहीं मिल पाई है, जिसकी हर एक्टर को ख्वाहिश होती है। बता दें कि ईशा गुप्ता ने फिल्म जन्नत से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट इमरान हाशमी थे। ईशा हमशक्ल और टोटल धमाल में भी नजर आई थीं। वह अब थ्रिलर सीरीज नकाब में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ मल्लिका शेरावत और गौतम रोडे भी अहम रोल में होंगे।


Download Android App
Download iOS App



