स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ईशा गुप्‍ता ने दे दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, यूजर्स ने किया बुरी तरह ट्रोल

Summary :

ईशा गुप्‍ता ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे दी और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

आजकल हर बड़ी छोटी सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ हर अपडेट शेयर करती है। इस 15 अगस्‍त जन्‍नत 2, रुस्‍तम, कमांडो 2, बादशाहो जैसी फ‍िल्‍मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्‍ता ने देशवासियों को स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी पर बुरी ट्रोल हो गयी।  
दरअसल ईशा गुप्‍ता ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे दी और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। ईशा ने 15 अगस्‍त की सुबह ट्वीट में लिखा, ” आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाए.. जय हिंद! 
ईशा गुप्‍ता का ये ट्वीट सोशल मीडिया अपर तुरंत वायरल हो गया और यूजर्स ने काफी गुस्‍से में कमेंट किए। हालांकि जैसे ही ईशा को अपनी गलती के बारे में पता चला उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। 
ईशा गुप्ता ने दोबारा ट्वीट किया पर इस बार भी उन्होंने भूल सुधार के बाद भी उन्‍होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामना दे डाली। इसके बात तो सोशल मीडिया पर ईशा की खूब लानत मलानत हुई। लोगों ने ईशा को बेहद भद्दे कमैंट्स किये। 
आपको बता दें, ईशा गुप्ता अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करने के लिए सुर्ख़ियों में रहती है। फैंस को उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार ररेहता है पर अक्सर वो इन तस्वीरों को लेकर ट्रोल भी होती है। 
साल 2007 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का टाइटल जीतने के बाद ईशा ने मॉडलिंग के साथ साथ बॉलीवुड में भी किस्मत आज़मायी। आखिरी बार वो इस साल रिलीज़ हुई फिल्म टोटल धमाल में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर ईशा गुप्ता की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 
अब देखिये ट्रोलर्स के कमैंट्स :

1.


2.


3.


4.


5.


6.

Ujjwal Jain