आर. माधवन हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय देने के लिए जाने जाते है और बहुत बार इस मशहूर अभिनेता को ट्रोलर्स निशाने पर लेने की कोशिश करते है। माधवन जितने शानदार अभिनेता है उतने ही हाजिर जवाब भी है और हर बार वो ट्रोलर्स को करारा जवाब देते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आर. माधवन पर निशाना साधा गया।

दरअसल एक महिला ट्विटर यूजर ने अभिनेता की आस्था पर सवाल उठाने की कोशिश की। महिला ने माधवन की एक तस्वीर पर ये सवाल उठाया जो अभिनेता ने 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में माधवन अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हुए नजर आ रहे है।

तस्वीर में माधवन और उनका परिवार राखी बंधवाने और अवनी अवित्तम से जुड़े अनुष्ठान को पूरा करते हुए दिखाई दे रहा है। आपको बता दें अवनी अवित्तम के दौरान ब्राह्मण अपने जनेऊ की अदला-बदली करते हैं।

महिला यूजर ने इस तस्वीर पर तीखा कमेंट करते हुए माधवन की आस्था पर सवाल उठाये। महिला ने माधवन द्वारा शेयर की गयी तस्वीर को जूम करते हुए पीछे दिख रखे पूजास्थल में रखे क्रॉस (क्रिस्चन धर्म का प्रतीक) को हाइलाइट किया और माधवन पर तीखे सवाल दागे।

महिला ने लिखा , ‘इनके बैकग्राउंड में क्रॉस क्यों दिखाई दे रहा है? क्या यह मंदिर है? आपने मेरा सम्मान खो दिया। क्या आपको चर्च में हिंदू भगवान की प्रतिमाएं दिखती हैं? आपने आज जो कुछ किया वह सब ढोंग है।’

इस ट्रॉल्लिंग पर आर माधवन कहां चुप रहने वाले थे। उन्हें ये बात बिलकुल पसंद नहीं आयी और उन्होंने बेहद सख्त लहजे में महिला के प्रश्नों की आलोचना की और कहा उन्हें इस महिला जैसे लोगों से सम्मान की जरूरत भी नहीं है। साथ ही माधवन ने एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमे उन्होंने अपनी बात शेयर की।

माधवन ने अपने पोस्ट में लिखा , ” मुझे आप जैसे लोगों से सम्मान पाने की परवाह नहीं है और आपने सिर्फ क्रॉस देखा जबकि वहां ओरे भी कई साड़ी चीजें रखी थी। जिस तरह सेना में हर धर्म के लोग होते है उसी तरह मेरे स्टाफ में भी हर धर्म के लोग है। में हर धर्म की इज्जत और सम्मान करता हूं। मेरी सच्ची आस्था प्यार और सम्मान देने में है और मेरी ओर से आपके लिए भी शांति और प्यार।’



Download Android App
Download iOS App



