Eternals: हिंदू शादी में फेरों के बाद लिपलॉक करते जोड़े को देख फूटा फैंस का गुस्सा, अब हुए ट्रोलिंग का शिकार

Summary :

यूं तो फिल्मों को समाज का आईना कहा जाता है। मगर बहुत ऐसा होता है जब दृश्यों को ज्यादा नाटकीय बनाने के लिए मेकर्स सारी हदें पार कर देते हैं।

यूं तो फिल्मों को समाज का आईना कहा जाता है। मगर बहुत बार ऐसा होता है जब दृश्यों को ज्यादा नाटकीय बनाने के लिए मेकर्स सारी हदें पार कर देते हैं। ऐसे में कई बार ये चीजें लोगों को अच्छी लगती है तो कई बार ये चीजें लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आती हैं और फिर मेकर्स को ऐसा करने का नुकसान भी झेलना पड़ता है। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘इटर्नल्स’ (Eternals) को भी कुछ ऐसा ही नुकसान झेलना पड़ रहा है।
Eternals में नजर आई इंडियन शादी 
दरअसल इटर्नल्स में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मैडेन के किरदार Ikaris और जेमा चैन के किरदार Sersi के बीच रोमांस दिखाया गया है। इस फिल्म में Ikaris और Sersi को हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी करते दिखाया गया है। वहीं शादी कर लेने के बाद दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आते हैं। इस बीच फैंस इस सीन को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं, क्योंकि हिंदू शादियों में ऐसा कुछ नहीं होता है। 
हिंदू शादी में लिपलॉक?
इस फिल्म में हिंदू रीति रिवाजों से हो रही शादी का एक सीन दिखाया गया है, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को मंडप में बैठकर ही किस करने लग जाते हैं। आमतौर पर ऐसा नजारा ईसाई रीति रिवाजों में होने वाली शादियों में देखने को मिलता है।  
  
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन…  
 
खैर, अब ऐसा प्रतीत होता है कि हिंदू शादी के बाद कपल को लिपलॉक करते हुए दिखाना मेकर्स को थोड़ा महंगा पड़ सकता है।  जी हां, क्योंकि लोग अब सोशल मीडिया पर फिल्म के इस सीन की खूब धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस दौरान जहां तमाम लोगों ने फिल्म के इस सीन की निंदा की है तो एक यूजर ने  लिखा, ‘मैं इस बात पर खामोश नहीं रहने वाला हूं।  

 बताते चले कि मार्वल फिल्मों का भारत में एक जबरदस्त वाला फैन बेस है। ‘एवेंजर्स एंड गेम’ के बाद मेकर्स ने अब पूरी तरह से नए सुपरहीरोज लेकर उतरें हैं और उनकी कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि अब इस तरह का सीक्वेंस दिखा देने के बाद नुकसान भी मेकर्स का होना है।    

Desk Team