मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट फोटोशूट हुआ वायरल, कातिलाना अंदाज में पोज देकर लूटी महफिल

Summary :

मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी-जाती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर कर फैंस को ट्रीट देती रहती है।

मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी-जाती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर कर फैंस को ट्रीट देती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। जो अब इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।  
मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तीन पोस्ट शेयर किए हैं। जिसमें एक्ट्रेस अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। 
तस्वीरों में देखा जा सकता है मलाइका ने सीक्वेंस ड्रेस पहन रखी साथ ही उन्होंने चेहरे पर मेकअप किया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने इअरिंग और नेकलेस भी पहन रखा है। वहीं लुक कम्पलीट करने के लिए उन्होंने बाल बंधे हुए हैं।
वैसे मलाइका अरोड़ा की इन बेहद खूबसूरत तस्वीरों को देख फैंस काफी उत्साहित है। साथ ही वह फोटो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा-अपके इयररिंग्स बहुत कमाल के लग रहे हैं।  दूसरे फैन ने लिखा, मैडम आप मेरे आइकॉन हैं। बहुत अच्छी दिख रही हो।  
गौरतलब है मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हो गया है। जिसके बाद अब एक्ट्रेस र्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते है।  
 

Desk Team