अभिनेत्री एवलिन शर्मा इन दिनों मदरहुड का लुफ्त उठा रही हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल नम्बर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। एवलिन अब एक प्यारी सी बच्ची की मां हैं और वह अक्सर अपनी बेटी को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिस वजह से ज्यादातार बार बवाल भी मच जाता है।

हालांकि, एवलिन शर्मा चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। क्योंकि एक्ट्रेस ने जब-जब तस्वीरें पोस्ट कि है। तब-तब ट्रोलर्स ने उन्हें भद्दी बातें सुनाई हैं। यही नहीं एक्ट्रेस पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ब्रेस्टफीडिंग वाली तस्वीरें शेयर करने के पीछे की वजहें भी बताई थीं। बावजूद इसके लोग उन्हें खरी खोटी सुनाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही एक बार फिर हुआ जब ट्रोलर्स ने उन्हें भला बुरा कहने की कोशिश करी। तो बस फिर क्या था एवलिन चुप बैठने वालों में से नहीं बल्कि करारा जवाब देने वालों में से है।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर…
16 मार्च 2022 को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नई ब्रेस्टफीडिंग करते हुए तस्वीर पोस्ट की है। दरअसल, ऐक्ट्रेस ने इन्हीं यूजर्स को जवाब के रूप में अपनी इस तस्वीर को पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, सारे दिन करूंगी और रोजाना करूंगी। #breastisbest ।वहीं अब एवलिन शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बताते चले, एवलिन शर्मा पिछले साल जून के महीने में अपने ऑस्ट्रेलियाई बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी संग शादी रचाई थी। इसके बाद 21 नवंबर 2021 को इस कपल ने अपनी नन्ही परी का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का पूरा नाम एवा रानिया भिंडी रखा है। एवा एक लैटिन नाम है जिसका मतलब चिड़िया, पानी और जिंदगी होता है।


Download Android App
Download iOS App



