Kantara की सफलता की बाद भी इस चीज़ को लेकर दुखी Rishabh Shetty, कर दी ये शिकायत

Summary :

Kantara Chapter 1: गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में, ‘कंतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी ने मंगलवार को ओटीटी प्लेटफार्मों पर तंज कसा किया और कहा कि “वे कन्नड़ फिल्मों के लिए अभी खुले नहीं हैं।” 54वें आईएफएफआई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शेट्टी ने कहा, “ओटीटी प्लेटफॉर्म कन्नड़ फिल्म उद्योग के लिए खुले नहीं हैं। यह एक बहुत बुरा संकेत है। वे कहते हैं कि यहां कोई ग्राहक नहीं हैं, वे इस मामले को देख रहे हैं और सोच रहे हैं। दो प्रोडक्शन कोरोना के दौरान हाउस सक्रिय रूप से काम कर रहे थे, रक्षित शेट्टी के परमवाह…

Kantara Chapter 1: गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में, ‘कंतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी ने मंगलवार को ओटीटी प्लेटफार्मों पर तंज कसा किया और कहा कि “वे कन्नड़ फिल्मों के लिए अभी खुले नहीं हैं।”

Kantara Chapter 1

54वें आईएफएफआई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शेट्टी ने कहा, “ओटीटी प्लेटफॉर्म कन्नड़ फिल्म उद्योग के लिए खुले नहीं हैं। यह एक बहुत बुरा संकेत है। वे कहते हैं कि यहां कोई ग्राहक नहीं हैं, वे इस मामले को देख रहे हैं और सोच रहे हैं। दो प्रोडक्शन कोरोना के दौरान हाउस सक्रिय रूप से काम कर रहे थे, रक्षित शेट्टी के परमवाह स्टूडियो और मेरी ऋषभ शेट्टी फिल्में, और इसके अलावा, कुछ प्रोडक्शन हाउस भी फिल्में बना रहे थे, और हम सक्रिय रूप से फिल्म फेस्टिवल कर रहे हैं, लेकिन वे फिल्में नहीं ले रहे हैं।

Kantara Chapter 1

ऋषभ शेट्टी ने आईएफएफएल और उसके स्पॉन्सर से कन्नड़ फिल्मों को मान्यता देने की भी रिक्वेस्ट की है। आगे उन्होंने कहा, “इसलिए मैं आईएफएफआई और उसके स्पॉन्सर से हमारी फिल्मों को मान्यता देने का अनुरोध करना चाहता था…जिन फिल्मों का सिनेमाघरों में कम एक्सपोजर है, उन्हें भी कुछ मान्यता मिलनी चाहिए और उन्हें ओटीटी प्लेटफार्मों पर ले जाना चाहिए।”

Kantara Chapter 1: बता दें, ऋषभ शेट्टी अब ‘कांतारा चैप्टर 1’में नजर आएंगे। जिसका सोमवार को ‘कांतारा चैप्टर 1’ के निर्माताओं ने ऑफिशियल टीज़र जारी किया है, इसे फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

बता दें, टीज़र वीडियो में फिल्म में अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी के अट्रैक्टिव के साथ ही भयानक लुक को भी दिखाय गया है। वहीं, टीचर के एंड में म्यूजीक के सात अलग-अलग रागों के साथ दिखाया गया है, इन राग में उन सात भाषाओं में सबका रिप्रेजेंट किया हैं, जिसमें ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज़ की जाएगी।

वहीं, ऋषभ पोस्टर में कैमरे से दूर देखते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं, अभिनेता इस दौरान ‘धोती’ और हाथों में त्रिशूल और कुल्हाड़ी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। ये देख उनके फैंस की नींद उड़ गई है।

मालूम हो, ‘कांतारा’ 30 सितंबर 2022 में रिलीज हुई थी और इसे इसकी कहानी और दृश्यों के लिए फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ये कहानी दक्षिण कन्नड़ के काल्पनिक गांव में स्थापित, कंतारा एक कंबाला चैंपियन शेट्टी के कैरेक्टर को दिखाती है।जिसका एक ईमानदार वन रेंज अधिकारी के साथ आमना-सामना होता है।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid