आज भी Kapil Sharma के टच में नहीं है Ali Asgar, दोबारा साथ काम करने पर बोली ये बात

Summary :

‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में ‘दादी’ के किरदार में अली असगर को लोग आज भी काफी मिस करते है। अली ने शो को पांच साल पहले ही अलविदा बोल दिया था। शो का दोबारा से हिस्सा बनने को लेकर जब अली असगर से सवाल किया है तो उनका जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया। अली ने कहा कि बीते 5 सालों से उनकी कपिल से बात तक नहीं हुई है।

‘द कपिल शर्मा शो’ सालों से
लोगों को हंसाता आ रहा है। हालांकि जब यह शो शुरू हुआ था तो इस शो का नाम
‘कॉमेडी नाइट्स
विद कपिल
‘ हुआ करता था और यह सोनी चैनल पर न आकर कलर्स चैनल पर
आता था।
‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल‘ में हर किरदार आज भी लोगों के दिलो में है और लोग उन्हें
काफी पसंद भी करते है।
‘कॉमेडी नाइट्स
विद कपिल
‘ में ‘दादी’ का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया,
जिसे एक्टर
अली असगर निभाते थे। अली
असगर ने शो को 5 साल पहले ही छोड़ दिया था और ताजुब की बात ये है कि बीते 5 सालों
से अली ने कपिल से बात तक नहीं की है।  

Ali Asgar | Salman Khan | Comedy Nights With Kapil | Comedy Nights Dadi |  Kapil Sharma | Ali Asgar Dadi | Salman Khan Kick - Filmibeat

‘कॉमेडी नाइट्स
विद कपिल
‘ में ‘दादी’ के किरदार को
लोग आज भी काफी मिस करते है। ‘दादी’ बनकर अली लोगों के चेहरे पर हंसी बिखरते रहते
थे। अली असगर ने शो को पांच साल पहले ही अलविदा बोल दिया था।
 ‘द कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसमें कई नए चेहरे
नजर आने वाले है। इस शो का दोबारा से हिस्सा बनने को लेकर जब
अली असगर से सवाल किया है तो उनका जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया।   

Kapil Sharma wants to block Ali Asgar, here's why - Hindustan Times

‘द कपिल शर्मा शो’ का
दोबारा से हिस्सा बनने के बारे में पूछे जाने पर अली ने जवाब दिया कि वह कपिल
शर्मा के साथ टच में नहीं हैं। अली आगे कहते है
, आगे क्या होगा वह
हम नहीं जानते। ऐसे में भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। यह सब स्थिति पर डिपेंड करता
है।
‘  5 साल पहले शो को छोड़ने के बारे में भी जब अली से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से  हुआ जो हुआ। शो
छोड़ने के बाद मेरी कपिल से कोई बात नहीं हुई और न ही हम मिले। हम एक-दूसरे के
संपर्क में नहीं हैं।
‘

Ali Asgar says he was molested while in character as Dadi at a Delhi  wedding - Hindustan Times

जबसे अली ने शो
को छोड़ा है तबसे लोग उनके कैरेक्टर को काफी मिस कर रहे है। इसे साथ ही वो
ये भी जानना चाहते है कि आखिर अली का शो को छोड़ने के पीछे की असल वजह क्या थी। इस
पर भी अली ने एक मीडिया इंटरव्यू में जवाब देते हुए कहा
, ‘शो में मेरे कैरेक्टर को लेकर ही दिक्कतें आई
थीं। इसके अलावा और कोई बात नहीं। ऐसी कोई बहुत बड़ी वजह नहीं है कि मैं शो नहीं
कर रहा हूं और नहीं करूंगा। जिस दिन मेरे पास कुछ अच्छा आएगा
, हम फिर से साथ काम करेंगे। यह तो वक्त ही
बताएगा।
‘

Kapil Sharma's Spokesperson Lashes Out at His Ex-Colleague Ali Asgar -  Masala

अली असगर की बातों से तो यहीं समझ आ रहा है कि अगर
आने वाले समय में उन्हें कोई अच्छा काम या कैरेक्टर मिलता है तो, वो और कपिल दोबारा से एक साथ
नजर आ सकते है। फिलहाल तो अली इन दिनों
‘झलक दिखला जा 10′ में नजर आ रहे
हैं, जिसमें वो अपने मजाकिया अंदाज में शो में हंसी बिखरते रहते है और साथ में
काफी मस्ती भी करते रहते है।

Desk Team