अरोड़ा सिस्टर्स में दिखेंगा इन बॉलीवुड बहनों का जलवा, खोलेंगी अपनी जिदंगी के कई गहरे राज

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्रियां मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा को फिल्मी दुनिया में ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ के नाम से जाना जाता है और अब दोनों इसी नाम से एक शो लेकर आ रही हैं, जिसमें दोनों अपनी निजी जिंदगी पर कई खुलासे करेंगी।

बी-टाउन में अरोड़ा
सिस्टर्स के नाम से फेमस मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा अक्सर सुर्खियों
में बनी रहती हैं। दोनों बहनों को ज्यादातर अपनी बीएफएफ करीना कपूर खान और करिश्मा
कपूर खान के साथ पार्टी करते देखा जाता है। भले ही दोनों बहनें अब फिल्मों में एक्टिव
नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर इनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम भी नहीं है।

Malaika Arora chose a risqué white gown for the Vogue Beauty Awards 2019 |  VOGUE India

मलाइका तो अक्सर ही
अपनी बोल्डनेस और ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में छाई रहती है। स्टार्स की
प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए लोग काफी
उत्सुक रहते हैं। वहीं फैंस को अब अभिनेत्रियां मलाइका और अमृता की निजी जिदंगी के
बारे में खुलकर जानने का मौका मिलने वाला है। दोनों बहनें जल्द ही एक सीरीज साथ
नजर आने वाली है जिसमें दोनों अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज
खुलती दिखाई देंगी।

Malaika Arora, Arbaaz Khan Spend Quality Time With Their Kids and Family

दरअसल, ‘फैबुलस लाइफ ऑफ
बॉलीवुड वाइव्स
‘ सीजन 2 के हिट होने के बाद अब अरोड़ा सिस्टर्स सीरीज आने वाली है। नाम से ही
समझ आ रहा है कि ये वेब सीरीज हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता
अरोड़ा पर आधारित होने वाली है। अरोड़ा सिस्टर्स में
दोनों बहनें हर तरह की बातें करती नजर आएंगीं।

Malaika Arora Shares A Picture From 2015 With Her Sister, Amrita Arora And  Best Friend, Kareena

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में मलाइका और अमृता के अलावा उनके करीबी
दोस्तों के बारे में भी जिक्र होगा। इसका मतलब साफ है कि शो में इनके गर्ल गैंग की
झलक भी देखने को मिलने वाली है जिसमें करीना कपूर और करिश्मा कपूर शामिल हैं। जहां
मलाइका और करिश्मा एक दूसरे के बहुत पुराने दोस्त है वहीं इनकी दोनों छोटी बहनें
करीना और अमृता एक दूसरे की बीएफएफ है, दोनों ज्यादातर एक दूसरे के साथ ही नजर आती
हैं।

Photos: Malaika Arora celebrates sister Amrita Arora's birthday with a  surprise family dinner date | Hindi Movie News - Times of India

शो में दोनों बहनें अपने परिवार, लाइफस्टाइल के अलावा दिन की शुरुआत से लेकर हर उन एक्टिविटी के बारे में ये
हसीनाएं बताएंगी जिनके बारे में आमतौर अदाकाराएं बात करने से कतराती हैं। मलाइका
की लव लाइफ के बारे में जानने के लिए वैसे भी फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं ऐसे
में अब एक्ट्रेस खुद ही शो में अपने और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप और अरबाज खान से
तलाक पर बोलती नजर आएंगी।

Desk Team