बिग बॉस 7 की विनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने बीते 25 दिसंबर को जैद दरबार से शादी कर ली। क्रिसमस डे के मौके पर ही गौहर खान ने बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह किया है। गौहर और जैद की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। इस बीच गौहर खान और उनके एक्सबॉयफ्रेंड कुशाल टंडन का एक वीडियो वायरल होने लगा है।

दरअसल, जिस फ्लाइट में गौहर खान थीं, इत्तेफाक से उसी फ्लाइट में कुशाल टंडन भी थे। ये वीडियो गौहर खान की शादी के बाद का है। गौहर खान हाल ही में लखनऊ के लिए फ्लाइट पकड़ी थी और इसी फ्लाइट में एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन से उनकी मुलाकात हो गई। इस दौरान दोनों ने खूब बातें भी की। वहीं कुशाल टंडन ने गौहर खान को शादी की शुभकामनाएं दी है।

वीडियो शेयर करते हुए कुशाल टंडन ने इसे हसीन इस्तेफाक बताया है। वीडियो में कुशाल कह रहे हैं- ‘मैं किसी जगह के लिए ट्रैवल कर रहा था और इत्तेफाक से मुझे मेरी एक पुरानी दोस्त भी मिल गईं। जिनकी हाल ही में शादी हुई है। शायद मुझे इन्हें असलियत में शादी की मुबारकबाद देनी थी। ‘हाय मेरी किस्मत’

वीडियो में गौहर और कुशाल को देखकर लगता है, दोनों अब असल जिंदगी में सबकुछ भूल चुके हैं और दोनों के बीच अच्छे टर्म्स हैं। बता दें, बिग बॉस के दौरान यह जोड़ी चर्चा में रही थी। दोनों के बीच शो में प्यार पनपा और इसके बाद इन्होंने पब्लिकली अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया। लेकिन, किन्हीं वजहों से दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए।


Download Android App
Download iOS App



