देवोलीना भट्टाचार्जी की इंटर रिलीजन शादी से परिवार हुआ खफा, एक्ट्रेस के भाई ने नाम लिए बिना साधा निशाना !

Summary :

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में उन्होंने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ सात फेरे लिए है, लेकिन लगता है इस शादी से देवोलीना के भाई अदीप भट्टाचार्जी और उनके परिवार वाले कुछ ज्यादा खुश नहीं है।

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना
भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में उन्होंने
अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ सात फेरे लिए है, जिनकी तमाम तस्वीरें भी सोशल
मीडिया पर खूब वायरल रही। इन तस्वीरों को देखने के बाद जहां उनके चाहने वाले और
तमाम दोस्त तो उन्हें बधाई दे रहे है, लेकिन लगता है इस शादी से
 देवोलीना के भाई अंदीप भट्टाचार्जी और उनके परिवार वाले कुछ
ज्यादा खुश नहीं है।

Devoleena Bhattacharjee confirms wedding to Shanwaz Shaikh, shares first  pics - Hindustan Times

 कुछ दिनों पहले देवोलीना भट्टाचार्जी की हल्दी मेंहदी की तस्वीरें
वायरल हो रही थी। इन तस्वीरों को देखकर सबके मन में कई सवाल थे। हर कोई जानना
चाहता था कि देवोलीना का दूल्हा कौन है
?  लेकिन इसके बाद उन्होंने अचानक अपनी शादी
की तस्वीरें शेयर कर इस राज से पर्दा हटाया। दरअसल
, हाल ही में एक्ट्रेस ने
कोर्ट मैरिज की, जिनकी कई सारी तस्वीरें भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

Devoleena Bhattacharjee's brother unhappy with her marriage with Shanwaz  Shaikh? This is what he has to say

हाल में एक्ट्रेस के
भाई के एक पोस्ट को देखकर यहीं लग रहा है कि वो और उनके परिवार वाले उनकी इस शादी
से खुश नहीं थे। इस बात का अंदाजा अब लोग देवोलीना के भाई अदीप भट्टाचार्जी के
पोस्ट से लगा रहे है। दरअसल, अदीप भट्टाचार्जी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक
पोस्ट किया है
, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अंदीप की पोस्ट को
देखकर तो यहीं लग रहा है कि वो देवोलीना की शादी से बिलकुल खुश नहीं हैं। अपनी
पोस्ट में वो कहते है
, ‘सेल्फ ऑब्सेस्ड लोग सिर्फ
उसी के बारे में सोचते हैं जो इस समय उन्हें अच्छा लगता है। उन्हें किसी और के लिए
कोई सम्मान या संबद्ध नहीं है। तब उन्हें आश्चर्य होता है कि उनके रिश्ते सफल
क्यों नहीं होते है।
‘

देवोलीना भट्टाचार्य के भाई ने दिया अजीबोगरीब रिएक्शन, बहन की इंटर रिलीजन  शादी से नहीं है खुश, लगाई फटकार - devoleena bhattacharjee brother andeep  not happy with her ...

देवोलीना के भाई अंदीप
ने इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका ये देवोलीना की शादी के ठीक
बाद आया है। उनकी पोस्ट से तो यहीं लग रहा है देवोलीना के इस तरह अचानक शादी करने
से उन्हें भी शॉक लगा है और उनके परिवार वालों को ये बिलकुल भी पसंद नहीं आया।
हालांकि अब सच्चाई क्या है, ये तो शायद वक्त आने पर ही पता चलेगा।

Desk Team