बस्ती में हुआ सड़क हादसा, तीन की मौत, चार घायल

Summary :

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से उसमें सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से उसमें सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। 
नील गाय से टकराने के बाद हुआ हादसा
वहीं पुलिस सूत्रों ने आज यानी शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-गोरखपुर पर गड़हा गौतम के निकट शुक्रवार  की रात यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार एसयूवी नील गाय से टकराने के बाद बेकाबू होकर दूसरी लेन पर चली गयी और एक पेड़ से टकरा गयी। 
कार की स्पीड थी तेज 
आगे उन्होने बताया कि एसयूवी कार में सात लोग सवार थे। इस हादसे में धीरज सिंह निवासी लखनऊ ,दिलीप कुशवाहा निवासी वाराणसी ,सोनू चौधरी निवासी गोरखपुर की मौत हो गई है। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कार की स्पीड इतनी तेज थी कि मौके पर नीलगाय की मौत हो गई है। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। 

Desk Team