एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए यह साल कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। अब तक कई सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि उनमें से कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी को खुद खत्म कर दिया। मतलब जीने से ज्यादा उन्हें मरना सही लगा।

ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है जहां 16 साल की टिक-टॉकर सिया कक्कड़ ने अपना जीवन खुदखुशी करके खत्म कर दिया। गुरुवार को सिया कक्कड़ ने सुसाइड कर लिया। फोटोग्राफर विरल भयानी की पोस्ट के अनुसार, बुधवार रात को उनका मूड बहुत अच्छा था।
मैनेजर से कल रात को हुई थी बात
पोस्ट के अनुसार, इस बारे में सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन से विरल ने बात की। मैनेजर ने कहा कि सिया से उनकी एक गाने के सिलसिले में बुधवार रात को बात हुई थी। वह अच्छे मूड में और एकदम ठीक थीं। सिया के साथ ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से यह कदम उठाया जिसके बारे में उनके मैनेजर को भी नहीं पता। बता दें कि इंस्टाग्राम पर 20 घंटे पहले ही सिया ने अपने डांस की वीडियो स्टोरी पोस्ट की थी।
लगातार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अप्रैल के महीने से बुरी खबरें आ रही हैं। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान के निधन के बाद सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से अभी लोग उभरे भी नहीं थे कि अब सिया ने भी खुदखुशी करके सबको हैरान कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



