बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान थियेटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। पठान की रिलीज से पहले इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि मूवी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। पठान को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

बीते कुछ समय से शाहरुख ट्विटर के जरिए अक्सर आस्क एसआरके सेशन कर रहे हैं और फैंस के ज्यादातर सवालों का जवाब दे रहे हैं। देखा जाए तो शाहरुख खान ने इस बार पठान का प्रमोशन किसी टीवी शो में नहीं किया है बल्कि वो सोशल मीडिया के जरिए ही ज्यादातर लोगों से जुड़े रहे है जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ देखने को मिल रहा है।

चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान के रिलीज होने के बाद एक बार फिर से 28 जनवरी को ट्वीटर पर ये सेशन किया और फैंस के साथ खुलकर बातचीत की। हाल ही में एक शख्स ने किंग खान का सलमान खान से मुकाबले को लेकर कुछ ऐसा कह दिया। जिस पर शाहरुख खुद को रिएक्ट करने से नहीं रुक पाए।

दरअसल, इस दौरान एक यूजर ने उनसे कहा कि वो सलमान खान मुकाबला नहीं कर पाएंगे, जिसपर शाहरुख ने दिल जीतने वाला जवाब दिया। एक यूजर ने ट्वीट कर किंग खान से कहा, “शाहरुख सर पठान तो हिट हो गई, लेकिन सलमान खान का मुकाबला नहीं कर पाओगे बॉक्स ऑफिस पर।”

इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा, “वो क्या कहते हैं यंग लोग आज कल…हां गोट, ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम… वो हैं सलमान भाई।” अपने खास दोस्त सलमान खान के लिए किंग खान के इस जवाब की ट्विटर यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख ने अपने जवाब से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो फिल्म इंडस्ट्री के असली किंग है और उनके बातों में भी कोई नहीं जीत सकता है।

वैसे सुपरस्टार शाहरुख खान को हमेशा से ही उनकी हाजिर जवाबी के लिए जाना जाता है। वो अक्सर ही अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं सलमान खान को लेकर दिए गए अपने इस जवाब से उन्होंने एक बार फिर ना सिर्फ अपने बल्कि भाईजान के फैंस का भी दिल जीत लिया है। शाहरुख और सलमान की दोस्ती हमेशा ही बॉलीवुड की शानदार जोड़ी रही है।

पठान की बात करे तो इस फिल्म में शाहरुख एक रॉ एजेंट के रोल में दिखे हैं। वहीं टाइगर बनकर सलमान खान ने भी इस फिल्म में कैमियो किया है। यूं तो सलमान इस फिल्म में महज कुछ मिनटों के लिए ही नजर आए हैं, लेकिन अपने छोटे से रोल से उन्होंने परदे पर छाने का काम किया। वहीं सालों बाद परदे पर एक साथ नजर आई शाहरुख-सलमान की जोड़ी को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



