बॉलीवुड स्टार्स के लिए अक्सर फैंस में दीवानगी देखने को मिलती है। फैंस अपने पसंदीदा सितारों के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हो जाते है। पहले के ज़माने में जहां अक्सर लोग अपने घर की दीवारों पर अपने फेवरेट स्टार्स के पोस्टर्स लगाकर अपना प्यार ज़ाहिर करते थे, वही अब लोग टैटू के साथ अपनी दीवानगी का सबूत देते है। ऐसा ही किस्सा हाल ही में देखने को मिला जब बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सनी लियोनी का जबरा फैन सामने आया।

एक्ट्रेस सनी लियोनी के फैंस की कोई कमी नहीं है और उनके एक फैन ने अपने हाथ पर एक्ट्रेस के नाम का टैटू ही करवा लिया है। अपने फैन की दीवानगी देख सनी लियोनी भी हैरान रह गईं और उन्होंने अपने इस फैन के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह उसके हाथ का टैटू दिखाती हुई नजर आ रही हैं। अब सोशल मीडिया यूज़र्स उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने एक फैन के हाथ पर बना हुआ उनके नाम का टैटू दिखा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने बेहद ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि आप हमेशा मुझे प्यार करते रहेंगे, क्योंकि अब आपके पास कोई चॉइस नहीं है, वाइफ ढूंढने के लिए गुडलक!’
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो सनी लियोनी अपनी वेब सीरीज अनामिका को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज में सनी का एक्शन अवतार देखने को मिला है। इस सीरीज में वह यानी अनामिका एक- एक कर अपने दुश्मनों का सफाया करती नजर आ रही है। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘अनामिका’ एक दिलचस्प स्पाई थ्रिलर है। इस वेब सीरीज में सनी एक रॉ एजेंट का किरदार निभा रही हैं। इस सीरीज के लिए एक्ट्रेस ने जमकर मेहनत की है और सारे एक्शन सीन भी खुद ही किए हैं। यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर देखी जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



