बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्या की शो के बाद से फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है और वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीतों दिनों पहले वरुण सूद संग अपने ब्रेकअप और फिर अचानक अपूर्व पडगांवकर के साथ अपनी सगाई को लेकर दिव्या ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

दिव्या और वरुण लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थें। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी थी। मगर पिछले साल उनके अलग होने की खबर से दोनों के फैंस काफी दुखी हो गए थे। इस बार दिव्या अपनी लव-लाइफ की वजह से नहीं बल्कि उनका एक जवाब उन्हें चर्चा में ले आया है।

दरअसल, हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन किया। इस दौरान फैंस ने एक्ट्रेस से तरह-तरह के सवाल पूछे। ज्यादातर फैंस ने दिव्या से उनके मंगेतर अपूर्व पडगांवकर और एक्स बॉयफ्रेंड वरुण के बारे में और उनकी लाइफ और काम के बारे में कुछ सवाल पूछे।

वहीं, एक फैन ने तो दिव्या से पूछा कि, ‘क्या आप वर्जिन हैं?’ फैन के इस सवाल का भी एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा, सिर्फ ‘हां’ लिखा। एक अन्य फैन ने उनसे रिलेशनशिप के बारे में सलाह मांगी। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कोई भी दो लोग स्वाभाविक रूप से एक साथ नहीं होते हैं। एक बार जब आप एक साथ जीवन शेयर करने की राह पर हों, तो आपस में बात करें। खुद को बनाए रखने के लिए आप दोनों को कॉमन ग्राउंड पर आना होगा।’

वहीं, मानसिक तनाव से कैसे निपटा जाए, इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं साल 2020-2021 से इससे निपट रही थी। इसके बारे में बहुत कुछ सीखा और एक शॉर्ट फिल्म ‘द बॉक्स’ बनाई। मैं एक बात जानती हूं, आपको सब कुछ अपने हाथ में लेना होगा।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्या अग्रवाल एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला और ऐस ऑफ स्पेस का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



