फिल्म ‘पुष्पा- द राइज’ में विलेन भंवर सिंह शेखावत का खौफनाक रोल कर फिल्म इंडस्ट्री में छाए मलयालम एक्टर फहाद फासिल आज 8 अगस्त को अपना 42वां जन्मदिन बना रहे हैं. इस मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को बिग सरप्राइज दिया है. फहाद फासिल के 42वें बर्थडे पर उनके फैंस को पता चला है कि वह रजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टार एक्शन ड्रामा फिल्म वैट्टेयन में नजर आएंगे. इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आया है. अब ‘Pushpa 2’ के मेकर्स ने फिल्म के विलेन फहाद फासिल का पोस्टर शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया है.
- मलयालम एक्टर फहाद फासिल आज 8 अगस्त को अपना 42वां जन्मदिन बना रहे हैं
- इस मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को बिग सरप्राइज दिया
- अब ‘Pushpa 2’ के मेकर्स ने फिल्म के विलेन फहाद फासिल का पोस्टर शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया
धांसू हैं IPS भंवर सिंह शेखावत का लुक
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी ‘पुष्पा 2 द रूल’
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की हिट जोड़ी की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ का इंतजार उनके देसी और विदेशी फैंस दोनों को है. फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ पहले 15 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट तीन महीने आगे खिसका दी गई है. अब ‘पुष्पा 2 द रूल’ आगामी 6 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है. ‘पुष्पा 2 द रूल’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है.


Download Android App
Download iOS App



