साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और दामाद धनुष अपना 18 साल पुराना रिश्ता खत्म कर रहे हैं। धनुष और ऐश्वर्या की जिंदगी की राहें एक दूसरे से अलग करने के बाद से हर कोई सख्ते में है। सोशल मीडिया पर ये खबर ट्रेंड कर रही है। वहीं फैंस शॉक में हैं और पूछ रहे हैं कि धनुष और ऐश्वर्या के यूं अचानक अलग होने का कारण क्या है?

सोमवार को धनुष और ऐश्वर्या ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ये अहम कदम उठाया और अनाउंसमेंट की। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोग साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के लिए बेहद बुरा फील कर रहे हैं। ‘थलाइवी’ स्टार रजनीकांत के लिए फैंस के मन में सांत्वना उमड़ रही है।

इस खबर पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने कहा- ‘प्लीज बी स्ट्रॉन्ग थलाइवी रजनीकांत’। तो किसी ने कहा- ये तो असंभव, अविश्वस्नीय है। तो कोई बोला- ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ लोग धनुष और ऐश्वर्या के इस फैसले का सम्मान करते हुए कहते नजर आए- माना शॉकिंग है लेकिन सभी को उनके फैसला का सम्मान करना चाहिए। तो किसी ने कहा- उन्हें इस वक्त स्पेस और प्राइवेसी की जरूरत है। हम किसी के पर्सनल मैटर पर कुछ नहीं कह सकते। न जज कर सकते हैं। तो किसी ने रजनीकांत की बेटी और दामाद धनुष को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

बताते चलें, फैंस उस वक्त बहुत हैरान हो गए थे जब सोशल मीडिया पर धनुष और ऐश्वर्या की तरफ से एक पोस्ट सामने आया था। पोस्ट में दोनों के सेपरेशन के बारे में लिखा हुआ था। पोस्ट में कहा गया था- ’18 साल कभी दोस्त कभी कपल औऱ फिर पेरपेंट्स के तौर पर रहने के बाद अब हमने काफी ग्रो किया। हमारी सोच, हमारी एडजेस्टमेंट्स और स्वीकार करने की शक्ति बढ़ी। आज हम एक ऐसे मोड पर हैं जहां से हमारे रास्ते अलग होते हैं। ऐश्वर्या और मैंने हम दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। हमने सोचा है कि हम दोंनों खुद को समयदेंगे और इंडिविज्वली खुद को समझने की कोशिश करेंगे, खुद की बेहतरी के लिए।


Download Android App
Download iOS App



