बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियो में से एक अभिनेत्री जूही चावला का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार जो बॉलीवुड जगत को ना जाने कितने बेहतरीन फिल्मो से सरहा चुकी हैं। जूही चावला 90वी दशक की वह एक्ट्रेस हैं जिन्हे न सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय प्रदर्शन बल्कि अपनी बला की ख़ूबसूरती के लिए भी जाना जाता हैं।

और यही वजह है जो आज भी जूही चावला हर किसी की फेवरेट बन सबके दिलो पर राज करती हैं। इस बीच जूही चावला का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। जो साल 1984 में जूही के मिस यूनिवर्स पेंजेट कॉम्पिटिशन के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में जूही की खूबसुरती को देख फैंस उनकी तुलना बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से कर रहे हैं।
वायरल होता नज़र आया जूही का थ्रोबैक वीडियो

बता दे कि ‘द पेजेंट गिल्ट्ज’ की ओर से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो को शेयर किया गया है। जिस वीडियो में आप साफतौर से देख सकते हैं कि जूही चावला काफी यंग दिख रही हैं। और इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि जूही चावला का ये वीडियो कितना पुराना है।
जूही चावला के इस थ्रोबैक वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- “बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने साल 1984 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था. उन्होंने मियामी फ्लोरिडा 1984 में भारत की ओर से मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में भारत को रीप्रेजेंट किया था. इसके साथ ही जूही चावला ने इस कॉम्प्टिशन के दौरान बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड को अपने नाम किया है”. जूही चावला के इस वीडियो के सामने आते ही लोग उन्हें एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जैसा बता रहे हैं।
लोग दे रहे हैं रिएक्शंस

गौरतलब हैं कि जूही चावला के इस थ्रोबैक वीडियो को देखकर फैंस जूही चावला की तुलना कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से कर रहे हैं।

तभी एक यूजर ने इस वीडियो पर अपना कमेंट कर लिखा है कि- “ये तो एक दम कियारा आडवाणी की तरह दिख रही हैं।” वहीं कई लोग जूही चावला के इस वीडियो की जमकर तारीफ भी करते नज़र आ रहे हैं और साथ ही इसके अलावा वीडियो पर अपने खूब लाइक और कमेंट की बौछार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



