एक्टर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर शनिवार यानी कल 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच सभी के मन में सवाल है कि आखिरकार ये कपल किस रीति रिवाज से शादी करेंगे। खैर, अब शादी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें दावा किया गया है कि फरहान ये शादी कुछ अलग ही तरीके से होगी।

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर और शिबानी ना तो निकाह करेंगे और ना ही महाराष्ट्रीयन शादी करेंगे। बल्कि ये कपल अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरेज करेंगे। दरअसल खबर है कि फरहान और शिबानी अपनी शादी को बेहद सिंपल रखना चाहता है। शादी में वाले गेस्ट्स को पेस्टल और व्हाइट जैसे सिंपल कलर पहनने के लिए भी कहा गया है। बताया गया है कि दोनों ने अपनी-अपनी प्लेज लिखी है जिसे वो शादी के दिन पढ़ेंगे।

फरहान अख्तर और शिबानी की शादी में सिर्फ 50 मेहमानों को शामिल होने की उम्मीद है। मेयांग चांग, गौरव कपूर, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिधवानी और रिया चक्रवर्ती शामिल होंगे। इस मेहमानों की लिस्ट में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि वे शादी में शामिल होंगे या नहीं।

खास बात इस कपल ने एक-दूजे की धार्मिक पृष्ठभूमि और मान्यताओं को अपने स्पशल दिन से दूर रखने के लिए पारंपरिक शादी के जाल में नहीं फंसने का फैसला किया है। फरहान और शिबानी ने अपने मेहमानों के लिए खंडाला और उसके आसपास के सभी बंगले बुक कर लिए हैं।
इस कपल की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में उनकी बहनें अनुषा-अपेक्षा, फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स, रिया चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए हैं। इस सेरेमनी की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी की तैयारियां भी लगभग पूरी हो गई हैं। प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज के लिए फरहान के घर को फूलों और लाइटों से सजाया भी गया है।


Download Android App
Download iOS App



