बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे की फिल्म ‘गहराइयां’ 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में दोनों एक्ट्रेस फिल्म की सक्सेस का जमकर आनंद ले रही हैं। दीपिका भले ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय नहीं हो, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े ही कुछ खास अपडेट्स अब शेयर करती हैं।

दरअसल हाल ही में दीपिका और अनन्या दोनों ने पानी के अंदर बेहद ग्लैमरस फोटोशूट कराया है। जिसमें दोनों ही एक्ट्रेसेस बेहद कमाल की लग रही हैं। यही नहीं तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस इसे बहुत पसंद भी कर रहे हैं। अगर दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह ऑरेंज मोनोकनी पहने नजर आ रही हैं। फ्रंट से मोनोकनी दीपिका को कवर कर रही है, लेकिन बैक से उसमें कटआउट नजर आ रहे हैं।
वहीं अनन्या पांडे की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कटआउट मोनोकनी पहनी हुई है। सामने की तरफ से सिल्वर रिंग लगा है। साथ ही व्हाइट दुपट्टे की मदद से एक्ट्रेस कैमरे में पोज देती नजर आ रही हैं। अनन्या ने इन तस्वीरें को शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा, ‘जलपरी’। वहीं सेलेब्स और अनन्या के दोस्त उनके फोटोशूट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
प्रोफेशनल लाइफ पर बात करें तो दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ होगी। इसके बाद एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इन दो फिल्मो के अलावा आने वाले समय में दीपिका बड़ा धमाका करने वाली हैं। एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन संग फिल्म ‘द इन्टर्न’ में भी दिखाई देंगी।

वहीं अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म ‘लाइगर’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा और बॉक्सर माइक टायसन लीड रोल में होंगे। गौरतलब है, अनन्या पांडे अभी सिर्फ 23 साल की है और वह अपने फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



