फिल्म’ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ से Fatima Sana की पहली झलक- दमदार,देखें लुक

Summary :

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान यशराज बैनर की इस जबरदस्त फिल्म में अभिनेत्री Fatima Sana शेख जफिरा का रोल निभाएंगी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान इस दिवाली रिलीज होने के पूरी तैयारी पर है। बता दें यशराज बैनर की इस जबरदस्त फिल्म में अभिनेत्री Fatima Sana शेख जफिरा का रोल निभाएंगी। जफिर एक उर्दू शब्द है जिसका अर्थ विजयी होता है।

फातिमा सना शेख के लुक को किया जारी

वहीं हाल ही में मेकर्स ने फिल्म में Fatima Sana के लुक को जारी किया है। एक योद्घा के रोल में नजर आ रहीं फातिमा वीडियो में तीरंदाजी करती हुई दिखाई दे रही हैं। आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर फातिमा का लुक रिलीज करते हुए लिख कि इनके निशाने से बच कर रहो।

यह ‘दंगल गर्ल’ Fatima Sana की आमिर खान के साथ दूसरी फिल्‍म है। फिल्‍म में फातिमा ‘जाफिरा’ के किरदार में नजर आने वाली हैं। जाफिरा के लुक में फातिमा तीरंदाजी करते हुए दिख रही हैं।

इस मोशन पोस्‍टर को शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा है, ‘द वॉरियर ठग! इसके निशाने से बच के रहो!!!’ पोस्‍टर में फातिमा के पीछे एक किला भी नजर आ रहा है। इस पोस्‍टर के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि आखिर Fatima Sana पिछले कुछ दिनों से आधी कटी हुई आइब्रो के साथ क्‍यों नजर आ रही थीं। दरअसल यही उनका फिल्‍म के लिए लुक है।

https://www.instagram.com/p/Bn5Y68nntHj/?utm_source=ig_embed

इससे पहले महानायक अमिताभ बच्चन का लुक जारी किया गया था। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन ‘खुदाबख्श का किरदार निभाएंगे। फर्स्ट लुक में बिग बी समुद्र के बीच एक जहाज में खड़े हैं। उनका एक पैर तोप के ऊपर रखा है। एक हाथ में कटार जबकि दूसरे में अभिनेता ने तलवार थाम रखी है।

https://www.instagram.com/p/Bn24luggRfd/?utm_source=ig_embed

उन्होंने सिर पर पगड़ी पहन रखी है।अमिताभ बच्चन इसमें कबीले के सरदार लग रहे थें। बढ़ी हुई दाढ़ी और मूछों वाला यह लुक उनपर खूब जच रहा है। फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ में अमिचाभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और Fatima Sana मुख्य किरदारों में होंगे। कोई शक नहीं कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर उभरेगी।

Desk Team