पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan की फैन फॉलोइंग भारत में भी कम नहीं है। उनके रोमांटिक अंदाज के फैंस कायल हैं। गुड लुक्स के साथ कमाल की एक्टिंग करने वाले Fawad Khan आठ साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। फवाद की कमबैक फिल्म का नाम ‘Abir Gulaal’ है। ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा होने वाली है। इस रोमांटिक कॉमेडी में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग 29 सितंबर को लंदन में शुरू हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन आरती एस बागरी कर रही हैं। वहीं इसे विवेक अग्रवाल, अवंतिका हरि और राकेश सिप्पी प्रोड्यूस करेंगे।
- पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan की फैन फॉलोइंग भारत में भी कम नहीं है
- फवाद की कमबैक फिल्म का नाम ‘Abir Gulaal’ है
- इस रोमांटिक कॉमेडी में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी
सामने आई पहली झलक
मेकर्स ने फिल्म की घोषणा करते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें फवाद खान और वाणी कपूर साथ नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर और नवंबर 2024 के महीने में यूके में होगी। मेकर्स इस फिल्म को एक भव्य इंटरनेशनल प्रोडक्शन बनाने में जुटे हैं। इसकी सपोर्टिंग कास्ट में भारत और यूके के कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। बॉलीवुड के एक प्रमुख संगीतकार ने इस फिल्म के लिए पहले ही 6 ओरिजिनल ट्रैक तैयार कर लिए हैं जिन्हें बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स ने गाया है। हालांकि, अभी तक इस बारे में डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं।
View this post on Instagram
टली फवाद की फिल्म की रिलीज
View this post on Instagram
इन बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं फवाद
बता दें, फवाद खान की आखिरी बॉलीवुड फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। रणबीर कपूर स्टारर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में वो नजर आए थे। इससे पहले भी वह 2016 में रिलीज हुई ‘कपूर एंड संस’ और 2014 में रिलीज हुई ‘खूबसूरत’ में काम कर चुके हैं। अब वह आठ साल बाद भारत में वापसी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



