शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ 21 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई थी । यह फिल्म तेलुगु की सुपर हिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक है। यह फिल्म 3123 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी।

‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करती नजर आ रही है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 134 करोड़ की शानदार कमाई की थी। ‘कबीर सिंह’ रिलीज के चौथे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
.jpg)
चौथा हफ्ता होने के बाद भी शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम है। फिल्म ने 250 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है।

साथ ही आपको बता दें कबीर सिंह इस वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। इससे पूर्व उरी :द सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर 243 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
.jpg)
गौरतलब है कि कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। उन्होंने इसका तेलुगु वर्जन भी निर्देशित किया था।फिल्म में कियारा आडवाणी ने फीमेल लीड रोल निभाया है। हिंदी के ऑफिशल रीमेक को बनाते समय निर्देशक ने उसे मूल फिल्म की तरह ही रहने दिया।

फिल्म में शाहिद के परफॉर्मेंस की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है। कबीर सिंह की कहानी एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की लव स्टोरी है, जो पढ़ई में जीनियस है लेकिन नंबर एक का गुस्सैल है। इस गुस्से की वजह से उसकी जिंदगी में कुछ अच्छा होता है तो काफी कुछ खराब भी होता है।
कबीर सिंह ने फ़र्स्ट हाफ़ में अब तक रिलीज़ हुई सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जहां तक इस साल की टॉप पांच फिल्मों की बात की जाए तो कबीर सिंह के बाद उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक 245 करोड़ के साथ दुसरे स्थान पर है और सलमान खान की फिल्म भारत 210 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है।

टॉप 3 के बाद अजय देवगन की टोटल धमाल लगभग 154 करोड़ का कलेक्शन करके चौथे स्थान पर है वहीं अक्षय कुमार की केसरी लगभग 153 करोड़ कलेक्शन करके पहली छमाही में पांचवें स्थान पर रही है।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)



