ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने की शानदार शुरुआत, पहले दिन की ताबड़तोड़ इतने करोड़ की कमाई

Summary :

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ह्रितिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सुपर 30 रिलीज़ हुई और इस फिल्म ने खुद को दर्शकों के सामने साबित किया।

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सुपर 30 रिलीज़ हुई और इस फिल्म ने खुद को दर्शकों के सामने साबित किया। बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों ने फिल्म को लेकर भविष्यवाणी की थी कि फिल्म करीब 12 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है। 
फिल्म सुपर 30 उम्मीदों पर खरी उतरी और 11.75 करोड़ को ओपनिंग के साथ अपना पहला दिन पूरा किया। पारम्परिक बॉलीवुड फिल्मों से अलग इस फिल्म के लिए ये शुरुआत सफल मानी जा रही है। 
पटना के गणितज्ञ आनंद सिंह के जीवन पर बनी इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है और वो काफी हद तक शानदार फिल्म बनाने में सफल भी हुए है। फिल्म को प[पहले दिन फैंस और क्रिटिक से सकारात्मक रिव्यु मिले है। 
पहले दिन के कलेक्शन को देखकर उम्मीद की जा रही है की ये फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर और भी बढ़ेगा। ऋतिक रोशन फिल्म काबिल के बाद फिल्म सुपर 30 से  बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है।  उनकी पिछली रिलीज़ फिल्म काबिल थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। 
ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म काबिल ने 10.43 करोड़ की ओपनिंग की थी और उसका बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म रईस के साथ मुकाबला था। इस लिहाज से ऋतिक की फिल्म का कलेक्शन पहले की तुलना में बढ़ा है। 
 फिल्म के कंटेंट को लेकर बात की जाए तो निर्माता साजिद नाडियाडवाला के लिए फिल्म सुपर 30 अपरंपरागत फिल्मों में उनके करियर की सर्वाधिक कमाई की फिल्म बन सकती है। 
इससे पहले साजिद की फिल्म हाइवे का लाइफटाइम कलेक्शन 30.61 करोड़ था जबकि तमाशा ने 68 करोड़ की कमाई की थी। अब देखना होगा की सुपर 30 की कमाई का कलेक्शन कहां तक पहुंचता है और उम्मीद की जा रही है की ऋतिक रोशन दर्शकों को इम्प्रेस करने में और ज्यादा कामयाब होंगे।  

Ujjwal Jain