बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर इंद्र कुमार निर्देशिक फिल्म टोटल धमाल रिलीज़ हुई और इस फिल्म ने पहले ही दिन दिखा दिया की ये फिल्म जबरदस्त हिट होने वाली है। ओपनिंग डे पर नॉन हॉलिडे होने के बावजूद फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग हासिल की।
माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, बोमन इरानी जैसी मंझे हुए कलाकारों से सजी फिल्म टोटल धमाल ने पाने पहले ही दिन 16.50 करोड का जबरदस्त बिज़नेस किया और ट्रेड विश्लेषकों का कहना है की फिल्म आयने वाले दिनों में बम्पर कमाई करेगी।
कहना गलत नहीं होगा की ये फिल्म अपने नाम की ही तरफ बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों का मानना था की पहले दिन टोटल धमाल 13 करोड़ के आसपास कमाई करेगी पर फिल्म को सिंगल स्क्रीन्स पर जबरदस्त रिस्पांस मिला जिससे कमाई का आंकड़ा अच्छा खासा बढ़ गया।
दुसरे दिन फिल्म टोटल धमाल की कमाई का आंकड़ा करीब 20.40 करोड़ रुपए रहा और फिल्म का कुल कलेक्शन दो दिन में 36.90 करोड़ रुपए कर चुकी है और दर्शकों के रेस्पॉन्स देखकर लग रहा है की फिल्म को इस वीकेंड जबरदस्त कलेक्शन मिल सकता है।
इस फिल्म को इस समय बॉक्स ऑफिस पर किसी दूसरी फिल्म से खास टक्कर भी नहीं मिल रही है तो उम्मीद की जा सकती है की फिल्म की बम्पर कमाई इस वीकेंड कमाल दिखा सकती है। फिल्म की टीम बॉक्स ऑफिस के प्रदर्शन से बेहद खुश है।
साथ ही एक और अच्छी बात फिल्म के लिए ये भी है की सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म टोटल धमाल शानदार परफॉरमेंस दे रही है। यूएस+ कनाडा, यूएई+ गक, यूके , ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में फिल्म ने धमाल मचाया है और ओपनिंग डे पर फिल्म 8.74 की कमाई कर डाली है।
आपको बता दें फिल्म टोटल धमाल देशभर में 3700 स्क्रीन्स और ओवरसीज 786 स्क्रीन्स के साथ कुल 4486 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है। धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म को अच्छी खासी माउथ पब्लिसिटी भी मिल रही है जिससे इसे काफी फायदा पहुँच रहा है।


Download Android App
Download iOS App









