बाजपुर : उत्तराखंड के बाजपुर में नदी में खनन की खुदाई के दौरान ऐसी चीज निकल आई कि देखने वालों की आंखें खुली रह गई। खुदाई में निकली चीजों को देखकर लोग हैरान रह गए। शुक्रवार शाम को गांव गोबरा में खनन का खुलान करने के दौरान बड़े पत्थर निकले। इतने बड़े पत्थर देखकर मजदूर हैरान रह गए। इसके बाद और खुदाई की गई तो वहां ऐसी चीजें निकल आई कि किसी को यकीन नहीं हुआ। शनिवार दोपहर को खुदाई करने पर एक बड़ी मूर्ति दिखाई दी।
खुदान कर मजदूरों ने करीब चार साधारण मूर्तियां और करीब एक दर्जन तराशी हुई मूर्तियां निकाली। खबर मिलने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। एसडीएम, सीओ और कोतवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
एसडीएम ने इसकी सूचना तुरंत पुरातत्व विभाग को दी। दो-तीन दिन में पुरातत्व विभाग के अफसर वहां जांच करने पहुंचेगे। तब तक मूर्तियों की सुरक्षा में वहां पुलिस तैनात रहेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि पूर्व में यहां कोई मंदिर रहा होगा। कोसी नदी के बहाव में मंदिर क्षतिग्रस्त होने से यह मूर्तियां यहां दबी रह गई होंगी।


Download Android App
Download iOS App



