Guru Randhawa के ‘फाइन शिट’ गाने पर हुआ विवाद, ट्रोलिंग के बीच सिंगर ने दिया अजीबोगरीब रिएक्शन

Summary :

गुरु रंधावा का नया गाना ‘फाइन शिट’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गया है। यूजर्स ने इसके टाइटल और म्यूजिक वीडियो में महिलाओं के चित्रण को लेकर इसे आपत्तिजनक और कॉर्पोरेट कल्चर का गलत चित्रण बताया। रंधावा ने आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए विवाद को ज्यादा गंभीरता से न लेने की अपील की और इसे “एक मामूली सी गाली” बताया। विवाद के बीच उन्होंने स्वर्ण मंदिर की तस्वीर साझा कर मुश्किल दौर में विश्वास और आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना ‘फाइन शिट’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने गाने के टाइटल और म्यूजिक वीडियो में लड़कियों के फिल्मांकन को लेकर नाराजगी जताई है। कुछ लोगों ने इसे महिला कॉर्पोरेट इम्पलॉइज़ के लिए आपत्तिजनक और ऑफिस कल्चर का गलत कैरेक्टर बताया है।

विवाद बढ़ने के बाद गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन भी दिया था। उन्होंने रेगिस्तान की सड़क पर पोर्श चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि वह ऐसे गाने बनाने के लिए जिम्मेदार हैं जो लोगों के दिमाग में बार-बार चलते रहते हैं। उन्होंने क्रिटीसीज़्म को ज्यादा सीरियसली ना लेने की बात कहते हुए इसे “एक मामूली सी गाली” बताया और लोगों से शांत रहने की अपील की।

Fine Shyt Song Controversy: वीडियो को लेकर क्यों किया गया ट्रोल?

Guru Randhawa Gets Trolled
Guru Randhawa Gets Trolled (Source: Google)

‘फाइन शिट’ के म्यूजिक वीडियो की शुरुआत एक डिस्क्लेमर से होती है, जिसमें बताया गया है कि वीडियो में नजर आने वाले सभी कलाकार 18 साल से ज्यादा साल के हैं। साथ ही इसे इमेजीनरी, एंटरटनिंग और सरकैस्टिक बताया गया है। डिस्क्लेमर में यह भी कहा गया है कि वीडियो में दिखाए गए बिहेवियर को ऑफिस में दोहराने की कोशिश न करें, वरना HR की कार्रवाई हो सकती है।

Fine Shyt Controversy
Fine Shyt Controversy (Source: Google)

वीडियो में गुरु रंधावा को एक सीनियर कॉर्पोरेट प्रोफेशनल के तौर पर दिखाया गया है, जिनके आसपास युवा वुमेन इम्पलॉइज़ नजर आती हैं। इसी प्रेजेंटेशन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कुछ यूजर्स का आरोप है कि वीडियो ऑफिस के माहौल को बिना बात के सेंशुअल रूप देता है और लड़कियों को गलत तरीके से पेश करता है।

सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल हुए रंधावा

Gurur Randhawa Trolling On Social Media
Gurur Randhawa Trolling On Social Media (Source: Google)

गाने के रिलीज के बाद कई यूजर्स ने इसके टाइटल और कंटेंट को लेकर तीखे रिएक्शन भी दिए। कुछ लोगों ने इसे गुरु रंधावा के पुराने पॉपुलर गानों से तुलना करते हुए कहा कि उनके म्यूज़िक में समय के साथ गिरावट आई है। तो वहीं, कई यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि इतने बड़े कलाकार ने गाने के लिए ऐसा नाम क्यों चुना।

गोल्डन टेंपल पहुंचे थे गुरु रंधावा

विवाद के बीच गुरु रंधावा ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने मुश्किल समय में आगे बढ़ने और वाहेगुरु की कृपा पर भरोसा रखने से जुड़ा मैसेज लिखा। हालांकि, उस पोस्ट में उन्होंने सीधे तौर पर गाने को लेकर चल रहे विवाद का जिक्र नहीं किया। इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी/पोस्ट के जरिए क्रिटीक्स पर रिएक्शन देते हुए विवाद को ज्यादा तूल न देने का सिंग्नल दिया। गुरू रंधावा का कहना है कि गाने को एंटरटेंमेंट के तौर पर लिया जाना चाहिए और इसमें किसी के प्रति बुरी भावना नहीं है।

Read More: Akshay Kumar और Saif Ali Khan की ‘हैवान’ का टीजर हुआ रिलीज, खौफनाक अंदाज में दिखे खिलाड़ी कुमार

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं