Bhojpuri Teej Geet Lyrics: पति की लंबी उम्र के लिए गाये जाने वाले प्रसिद्ध भोजपुरी तीज गीत और लिरिक्स

Summary :

हरतालिका तीज पर सुहागिन सुने ये वायरल भोजपुरी गाने, मिलेगा भक्ति का ज्ञान, इस दिन को और खास बनने के लिए एंटरटेनमेंट का तड़का लगना तो बहुत जरूरी है तो किस बात की देर है सुनो ये शानदार भोजपुरी तीज के गीत, देखें लिस्ट…

Bhojpuri Teej Geet Lyrics: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में हरतालिका तीज का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और घर की सुख-समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं।

पूजा-पाठ के साथ-साथ इस दिन को और भी खास और संगीतमय बनाने के लिए भोजपुरी के लोकगीत सबसे बेहतरीन जरिया हैं। अगर आप भी तीज के माहौल में भक्ति और मिठास घोलना चाहती हैं, तो भोजपुरी के ये 5 सुपरहिट तीज गीत आपकी प्लेलिस्ट में ज़रूर होने चाहिए।

1. बनल रहे सुहाग

Bhojpuri teej Geet
Bhojpuri teej Geet( Source: Social Media)

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अनु दुबे के तीज गीतों का एक अलग ही क्रेज है। तीज के मौके पर उनके गाए गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। ‘बनल रहे सुहाग’ गाना हर सुहागिन स्त्री के दिल को छू लेता है और लोग इसे बार-बार सुनना व गुनगुनाना पसंद करते हैं।

2. बनल रहे सेनूरा सिंगार ए भोला जी

Hariyali Teej Geet 2026
Hariyali Teej Geet 2026( Source: Social Media)

भोजपुरी फिल्म ‘चैलेंज’ का यह गाना इंदु सोनाली और अलका झा की सुरीली आवाज में सजा है। इसके बोल सुनते ही मन भक्ति भावना से भर उठता है। इस गीत में पारंपरिक भोजपुरी संस्कृति और तीज के त्योहार की बेहद खूबसूरत झलक देखने को मिलती है।

3. पहिला बेर तीज

Hariyali Teej lokgeet
Hariyali Teej lokgeet( Source: Social Media)

‘पहिला बेर तीज’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का एक खूबसूरत अनुभव है। पहली बार तीज का व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं की भावनाओं को इस गीत में बहुत ही मार्मिक तरीके से पिरोया गया है। यही वजह है कि यह गाना महिलाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

4. कब्बो छूटे ना साथ

Hariyali Teej lokgeet( Source: Social Media)
Hariyali Teej lokgeet( Source: Social Media)

प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी पर फिल्माया गया यह गाना काफी लोकप्रिय है। फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ के इस स्पेशल तीज सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 84 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। पति-पत्नी के अटूट रिश्ते को दर्शाता यह गीत इस खास मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

5. रखिया सेनुरवा के लाज

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री मेघाश्री का यह गाना तीज व्रत की भक्ति को बेहद खूबसूरती से दिखाता है। गाने के वीडियो में जिस तरह दोनों भगवान की पूजा करते नजर आते हैं।

Also Read: Hariyali Teej Makeup Look: इस हरियाली तीज ट्राई करें ये बॉलीवुड एक्ट्रेस इंस्पायर्ड मेकअप लुक्स

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।