कानूनी पचड़े में घिरे ‘स्टाइल’ फेम Sahil Khan, महिला को धमकी देने और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर FIR दर्ज

Summary :

‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों के एक्टर साहिल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साहिल पर आरोप है कि उन्होंने फरवरी 2023 में जिम में एक महिला को जान से मारने की धमकी दी और पैसों को लेकर झगड़ा किया।

‘स्टाइल’ फिल्म से पॉपुलर हुए एक्टर साहिल खान बीते काफी टाइम से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। जहां साहिल कुछ महीने पहले अपने एक गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को लेकर चर्चा में थे। तब हर तरफ उनकी वाहवाही हो रही थी। 
वहीं साहिल एक बार फिर खबरों में बने हुए हैं मगर इस बार एक्टर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। साहिल के खिलाफ एक महिला ने मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है जिस वजह से वो कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। महिला ने एक्टर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
दरअसल, साहिल के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला ओशिवारा की रहने वाली है। उसने मुंबई पुलिस में एक्टर के खिलाफ 15 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि, फरवरी 2023 में साहिल खान का एक महिला के साथ पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। साहिल खान ने तब न सिर्फ उसके साथ बदतमीजी की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि साहिल खान ने उसके और उसके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट किए। महिला की शिकायत पर साहिल खान के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि साहिल खान एक्टर होने के अलावा बिजनेसमैन और यूट्यूबर भी हैं। सबसे खास बात ये है कि साहिल एक फिटनेस आइकन हैं। उन्होंने इस फील्ड में ढेरों अवॉर्ड्स जीते हैं और वो देश में फिटनेस को लेकर जागरुकता फैलाते नजर आते हैं। इसके अलावा एक पीनट ब्रांड और देश की नंबर वन स्पोर्ट्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के अलावा कुछ सप्लिमेंट्स ब्रांड में भी पार्टनर हैं।
साहिल खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। साहिल खान इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं और उनके 11.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साहिल ने ‘एक्सक्यूज मी’, ‘अलादीन’ और ‘रामा: द सेवियर’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग की है और बाद में उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली।

Desk Team