Dunki : बॉलीवुड के किंग खान Shahrukh Khan की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का पहला गाना ‘लुट पुट गया’ रिलीज हो गया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डंकी’ के गाना‘लुट पुट गया’ में Shahrukh Khan और Taapsee Pannu के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म के इस गाने को Arijit Singh ने आवाज दी है। Preetam द्वारा इसे कंपोज किया गया है।‘लुट पुट गया’को Swanand Kirkire और IP Singh द्वारा लिखा गया है। वहीं, गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है।‘डंकी’के इस गाने को टी-सीरीज द्वारा रिलीज किया गया है।फिल्म‘डंकी’का निर्माण राजकुमार हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है।
- Shahrukh Khan की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का पहला गाना ‘लुट पुट गया’ हुआ रिलीज
- गाने में Shahrukh Khan और Taapsee Pannu के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है
- फिल्म‘डंकी’का निर्माण राजकुमार हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है
- फिल्म इस साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
View this post on Instagram
Dunki : यह गाना हार्डी (Shahrukh Khan ) की जिंदगी के उस चैप्टर के बारे में बताता है जब वह मनु (Tapsee Pannu ) के प्यार में पड़ जाता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि वह दुनिया के खिलाफ जाकर उसके लिए खड़ी होती है। गाने में आप देखेंगे कि कैसे मनु के लिए उसकी भावनाएं उसे एक होपलेस रोमांटिक में बदल देता हैं। इस गाने को म्यूजिक मैस्ट्रो प्रीतम द्वारा कंपोज किया गया हैं, जिसमें अरिजीत सिंह की दिल छू लेने वाली आवाज़ हैं और लीरिक्स स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह द्वारा लिखे गए हैं। गाने के दिलकश डांस मूव्स मशहूर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किए हैं जो इसे और भी मैजिकल बनाते है और इसमें प्यार का रंग खिलता है।
View this post on Instagram
वैसे एक मास्टर कहानीकार के रूप में पहचाने जाने वाले राजकुमार हिरानी के नाम सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और आकर्षक फिल्में हैं और इस बार वह एक और दिलकश फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका टाइटल डंकी है. ये फिल्म चार दोस्तों और विदेशी तटों तक पहुंचने की उनकी खोज की एक दिल छू लेने वाली कहानी है, यह उनके सपनों को साकार करने के लिए शुरू की जाने वाली मुश्किल लेकिन जीवन बदलने वाली यात्रा को दर्शाती है. असल जीवन से इंस्पिरेशन लेते हुए “डंकी” प्यार और दोस्ती की एक गाथा है जो अलग अलग कहानियों को एक साथ जोड़ती है और असंख्य भावनाओं को जगाते हुए हिलेरियस और दिल को छू लेने वाले जवाब देती है।

फिल्म‘डंकी’का प्रोडक्शन राजकुमार हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म इस साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




