अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओह माय गॉड 2 का फाइनली कल टीज़र रिलीज कर दिया गया। जहां टीज़र रिलीज करते के साथ ही उसे भारी तादाद में पसंद भी किया जा रहा हैं। साथ ही टीज़र में अक्षय कुमार के रोल को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया हैं। बता दे की इस बार ओह माय गॉड 2 के स्टोरी के साथ-साथ स्टार कास्ट में भी बदलाव कर दिया गया हैं। जहां फिल्म के दूसरे पार्ट में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी को कास्ट किया गया हैं। ऐसे में परेश रावल के फिल्म में अब नहीं होने की भी वजह सामने आ रही हैं।

दरअसल ओह माय गॉड 2 की जब घोषणा हुई थी तब एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा था, ‘मुझे कहानी अच्छी नहीं लगी और इसलिए मैं इस फिल्म से नहीं जुड़ा। मेरे लिए कोई भी सीक्वल बनाना, मुझे एक कैरेक्टर के नाते मजा नहीं आ रहा तो मैंने बोला मैं नहीं करूंगा।’ इतना ही नहीं उन्होंने आगे ये भी कहा था कि, मेरे लिए कोई और सीक्वल बनाना।

उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा था कि, ‘अगर कोई सीक्वल बनाना चाहता है, तो लगे रहो मुन्ना भाई जैसा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हेरा फेरी भी इनकैश करने जैसी ही थी। इसलिए सीक्वल हो, तो बस लगे रहो मुन्ना भाई जैसा, जहां आप एक लीप लेते हो.’ अपनी इन बातों से परेश रावल ने ये साफ कर दिया कि आखिर वो OMG 2 का हिस्सा क्यों नहीं हैं और उन्हें किस तरह की फिल्मों के सीक्वल में काम करना पसंद है।

बता दे की इस फिल्म से अक्षय कुमार के फैंस की काफी उम्मीदे जुडी हुई हैं। दरअसल अक्षय कुमार की पिछले 2 साल से अधिकांस फ़िल्में फ्लॉप गयी हैं। जिसकी वजह से अब अक्षय की इस फिल्म से फैंस की उम्मीदे काफी बढ़ी हैं। बता दे की अक्षय कुमार इन दिनों अधिकांस रीमेक फिल्में ही कर रहे हैं। ऐसे में अक्षय ने इस फिल्म के लिए भी काफी मेहनत की हैं।

परेश रावल के OMG सीक्वल से हटने के बाद फिल्म में कुछ नए चेहरों की एंट्री हुई है। फिल्म में अरुण गोविल भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

अमित राय द्वारा निर्देशित ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। अब देखना होगा कि फिल्म से जुड़े नए सितारे परेश रावल की कमी पूरी कर पाते हैं या नहीं और ये फिल्म अपने पहले भाग की तरह लोगों का दिल जीत पाती है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



