बॉलीवुड की अतरंगी फैशन डिज़ाइनर कही जानी वाली उर्फी जावेद कब क्या कर जाए इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। दरअसल उर्फी नए-नए एक्सपेरिमेंट के साथ हाज़िर होती रहती हैं। उर्फी हर बार कुछ ऐसा कर देती है जिसकी शायद कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। ऐसे में अब उर्फी एक बार फिर एक नया कारनामा कर दिया हैं। जिसकी चर्चाएं अब हर जगह काफी तेज हो गयी हैं।

दरअसल स्नैक्स आइटम्स से तो सभी प्यार करते हैं, और सभी को खाना भी पसंद ही होगा। आमतौर पर लोग स्नैक्स की पैकेट फाड़ते है और उसे खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन उर्फी जावेद ने अब स्नैक्स खाने का नया तरीका बताया हैं। जिसे खुद उर्फी खा कर बता भी रही हैं।
हाल ही में उर्फी जावेद ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को पैकेट फूड खाने का नायाब तरीका सिखाया है। अदाकारा इस वीडियो में कुरकुरे ब्रांड का पैकेट फूड खाती दिख रही हैं। जिसे उर्फी ने बेहद अलग ही अंदाज में खाकर लोगों को चौंका दिया।

उर्फी जावेद इस पैकेट फूड को पहले एक जालीदार बास्केट में निकालती हैं। उसे पानी से अच्छे से धोती हैं। फिर उसका एक्सट्रा मसाला क्लीन कर थोड़ी देर सुखाकर फिर फैंस को इसे खाने की सलाह देती हैं। यही नहीं, इस वीडियो में अदाकारा हर पैकेट फूड को इसी तरीके से खाने के लिए कहती हैं। उनके मुताबिक इससे फास्ट फूड्स का जो एक्सट्रा मसाला होता है वो हट जाता है और ये खाने में और ज्यादा टेस्टी लगने लगता है।

इसी के साथ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही उर्फी कोई वीडियो अपलोड करे और उसपर फैंस के रिएक्शन सामने नहीं आए ऐसा कैसे ही मुमकिन हैं। फिर क्या उर्फी के इस वीडियो पर भी फैंस जमकर कमेंट कर अपना रिएक्शन देते दिख रहे हैं।

जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘इस क्राइम के लिए आपको जेल होनी चाहिए।’ वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- मुझे एक पल के लिए लगा की उर्फी कुरकुरे से भी अपना ड्रेस बना लेगी। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उर्फी हो और कुछ अनोखा न करे। वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स लगातर उर्फी के मजे लेते दिखाई दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



