बोल्डनेस की सभी हदे पार कर चुकी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में एक चौंकाने वाली बात कही है। उर्फी के लेटेस्ट पोस्ट को देखकर हर कोई हैरान रह गया लेकिन इस बार लोगो की हैरानी की वजह उनके कपड़े नहीं बल्कि उनकी कही गई बात है। दरअसल, उन्होंने अपने हालिया बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है।

उनकी यह तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में उर्फी जावेद ने अपनी आपबीती भी बयां की है। उन्होंने बताया है कि एक समय ऐसा भी था जब वह आत्महत्या करना चाहती थी। इसके पीछे कारण यह था कि तब उनके पास काम नहीं था और वह डिप्रेशन का शिकार थी। हालांकि अब उर्फी जावेद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती हैं और वह बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

उर्फी जावेद ने लिखा है, ‘आपको पता है कि मैं कितनी बार असफल हुई हूं? मैं अब तो गिन भी नहीं सकती! कई बार मैंने महसूस किया है कि इस झंझट से निकलने का एक ही रास्ता है कि मैं अपनी जिंदगी खत्म कर दूं। मेरी जिंदगी सीरियसली बिखर चुकी थी। फेल्ड करियर, फेल्ड रिलेशनशिप, पैसे की कमी जैसे कारण इसके पीछे थे। मुझे एक ऐसे हारे हुए व्यक्ति की तरह महसूस हो रहा था, जो जीने के लायक नहीं था। मेरे पास अभी भी बहुत पैसा, सफल करियर नहीं है, मैं अभी भी सिंगल हूं लेकिन मुझे उम्मीद है। आज मैं जिन्दा हूं क्योंकि मैं कभी नहीं रुकी। मैं चलली रही और मैं अभी भी चल रही हूं। मैं रास्ते में हूं।’
उर्फी ने कहा- ‘मैं शायद वहां नहीं हूं, जहां मैं जाना चाहती हूं, लेकिन कम से कम मैं अपने सफर में हूं। उठें, फाइट करें, रिपीट करें, आप उन हालातों से ज्यादा स्ट्रॉन्ग हैं, जो आपके आस पास हैं।’ बता दे, उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर एक जाना माना नाम है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी हॉट, बोल्ड और ग्लैमरस होती है। कई बार उन्हें इन तस्वीरें और वीडियो के लिए ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि उर्फी जावेद पर इनका कोई फर्क नहीं पड़ता।


Download Android App
Download iOS App



