फोर्ब्स ने हर साल की तरह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की लिस्ट इस साल भी जारी की है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का नाम भी है। जी हां, आपने सही सुना अक्षय कुमार का नाम फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाले सितारों में शुमार है।

इस साल भी फोर्ब्स ने टॉप 10 हाईएस्ट पेड एक्टर्स 2020 की लिस्ट का ऐलान किया है। बॉलिवुड एक्टर अक्षय कुमार ही ऐसे इकलौते भारतीय हैं जिनका नाम टॉप 10 में आया है। फोर्ब्स ने जो सबसे अधिक कमाई करने वाले मेल एक्टर्स की लिस्ट इस साल जारी करी है उसमें कई हॉलिवुड स्टार्स को अक्षय कुमार ने पीछे छोड़ा है।
ड्वेन जॉनसन
हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 1 जून 2019 से 1 जून 2020 तक ड्वेन ने 87.5 मिलियन डॉलर यानी 1402करोड़ रुपए की कमाई की है।
रयान रेनॉल्ड्स
हॉलिवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 71.5 मिलियन डॉलर यानी 534 करोड़ रुपए की कमाई की।
मार्क वॉलबर्ग
हॉलीवुड एक्टर मार्क वॉलबर्ग तीसरे नंबर पर फोर्ब्स की लिस्ट में हैं। 58 मिलियन डॉलर यानी 433 करोड़ की कमाई की।
बेन एफ्लेक
हॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर बेन एफ्लेक इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। 55 मिलियन डॉलर- 411 करोड़ रुपए की कमाई की।
विन डीजल
एक्टर विन डीजल इस लिस्ट पांचवें नंबर हैं। 54 मिलियन डॉलर यानी 403 करोड़ रुपये की कमाई की।
अक्षय कुमार
इस लिस्ट में कई हॉलीवुड स्टार्स को अक्षय कुमार ने पीछे छोड़ते हुए छठे नंबर पर कब्जा किया है। 48.5 मिलियन डॉलर करीब 362 करोड़ की कमाई अक्षय कुमार ने की।
लिन मेनुएल मिरांडा
हॉलीवुड एक्टर लिन मेनुएल मिरांडा इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं और उन्होंने 45.5 मिलियन डॉलर यानी 340 करोड़ रुपये की कमाई की।
विल स्मिथ
एक्टर विल स्मिथ इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं और इनकी कमाई 44.5 मिलियन डॉलर यानी 332 करोड़ रुपये की है।
ऐडम सैंडलर
एक्टर ऐडम सैंडलर इस लिस्ट में नौवें पर हैं और उनकी कमाई 41 मिलियन डॉलर यानी 306 करोड़ रुपये है।

जैकी चैन
इस लिस्ट में जैकी चैन 10वें नंबर पर हैं। उनकी कमाई 40 मिलियन डॉलर यानी 299 करोड़ रुपये है।


Download Android App
Download iOS App



