बॉलीवुड की सबसे फिट और फाइन एक्ट्रेस कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफ़ेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दरअसल आए दिन एक्ट्रेस की रिलेशनशिप और तलाक की खबरे सामने आती रहती हैं। वही एक्ट्रेस का नाम इन दिनों बॉलीवुड के स्टार अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा हैं। वही इससे पहले मलाइका अरबाज़ खान के साथ 19 साल तक शादी के बंधन में थे। ये कोई अरेंज मैरिज नहीं थी बल्कि दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक अच्छी तरह जानने समझने के बाद शादी का फैसला लिया था। जिसके बाद फिर दोनों का रिश्ता एक झटके में ख़त्म हो गया। दोनों ने आपसी सहमती से तलाक ले लिया। जिसके बाद मलाइका ने इतने सालों के रिश्तों पर एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और दूसरे रिलेशन ने कमिटेड हो गयी।
इस वजह से हुआ था तलाक दरअसल तलाक कभी भी पहला फैसला नहीं होता बल्कि ये एक अंतिम निर्णय होता है। और इन दोनों के रिश्तों में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। रिश्तों में तकरार तो बहुत पहले से शुरू हो गयी थी। लेकिन उस वक़्त दोनों रिश्तों को संभालने की पूरी कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुरजोर कोशिश के बाद भी बात नहीं बनी तो इन्होंने तय कर लिया कि दोनों अब अलग ही हो जाएंगे। 2017 में आपसी सहमति से इन्होंने अलग होने का फैसला लिया और तलाक पर मुहर लग गई। ये रिश्ता खत्म होने से पहले मलाइका और अरबाज 24 साल साथ रहे लेकिन इस बंधन से आजाद होते ही मलाइका की जिंदगी में एंट्री हुई नए प्यार की।

मलाइका ने दुबारा कभी नहीं देखा पीछे मुड़कर
वही दोनों के तलाक के एक साल बाद ही ये खबर आए थी की मलाइका और अर्जन कपूर रिलेशनशिप में हैं। वही दोनों ने ही अपने रिश्तों को भरपूर छुपाने की कोशिस भी की थी। लेकिन वो कहते हैं की प्यार छुपाए नहीं छुपता। जिसके बाद ये कहा जाता है कि इनके प्यार का आगाज 2017 में ही हो गया था। यानि अरबाज से रिश्ता खत्म होते ही मलाइका की जिंदगी में अर्जुन ने एंट्री ले ली थी।
.jpg)
इसी साल हो सकती हैं शादी

वही अब मलाइका और अर्जुन 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं। और खबर है कि इस साल दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। मलाइका और अर्जुन दोनों ही इस रिश्ते को लेकर काफी पॉजीटिव नजर आते हैं। वेल अब शादी की ख़बरों में कितनी सच्चाई हैं ये तो मलाइका और अर्जुन ही बता सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



