सलमान खान और संजय लीला भंसाली ने पिछले 2 दशकों से प्यार और नफरत का रिश्ता साझा किया है। दोनों 21 साल बाद ‘इंशाअल्लाह’ के लिए साथ आने वाले थे लेकिन फिल्म के फ्लोर पर जाने के कुछ दिन पहले ही इसे बंद कर दिया गया था। इस फिल्म के बंद होने के बाद खबरें आने लगी कि सलमान और संजय के बीच कुछ ठीक नहीं है।

सोशल मीडिया तब हैरान रह गया जब सलमान ने अपनी रिलीज की सालगिरह मनाने के लिए ‘खामोशी’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बारे में पोस्ट किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक बार फिर काम करने के लिए तैयार हैं। संजय लीला भंसाली सलमान खान पर ‘बियॉन्ड द स्टार’ नामक एक डॉक्यूमेंट्री-सीरीज का हिस्सा होंगे। उन्होंने अपने हिस्सों की शूटिंग कर ली है। जिसमें उन्होंने सलमान के साथ अपनी दोस्ती और लगाव को साझा किया है।

सूत्र ने आगे बताया, ‘डॉक्यूमेंट्री-सीरीज सलमान खान के जीवन पर आधारित होगी। निर्माता सलमान के करियर के सभी प्रमुख स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत करने के लिए इच्छुक हैं।’ पोर्टल से जुड़े सूत्र ने कहा, ‘उन्होंने निर्देशकों, निर्माताओं, अभिनेताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया, जिनमें से कुछ से खुद सलमान खान ने बात की है।

सलमान खान की जिंदगी पर बन रही यह डॉक्यू सीरीज अपने आप में बेहद खास होगी। विवादों से घिरी सलमान की जिंदगी फैंस के लिए हमेशा एक राज ही रही है। अब पर्दे पर उसे देखना उनके लिए वाकई स्पेशल होग। मालूम हो संजय लीला भंसाली और सलमान ने हम दिल दे चुके सनम फिल्म में साथ काम किया था। यह हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है।


Download Android App
Download iOS App



