मुंबई ब्रिज हादसे पर अजय देवगन से लेकर रवीना टंडन ने सोशल मीडिया के जरिए दुःख जताया

Summary :

NULL

मुबंई के एलफिन्स्टन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 27 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में बहुत सारे लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गए हैं। खबरों की माने तो कि यह बताया जा रहा है कि इस भयानक हादसे की बड़ी वजह ओवरब्रिज टूटने को बताया जा रहा है।

जब यह हादसा हुआ था तो वहां पर जो लोग थे उनका कहना है कि उस वक्त बारिश आ रही थी। और वहां पर किसी ने यह अफवाह फैला दी कि ब्रिज टूट गया है बस उसकी भाग-दौड़ में यह हादसा हो गया। यह अफतराफरी देखते ही देखते कब जानलेवा भगदड़ में बदल गई वहां पर किसी को भी पता नहीं चला। इस बड़े हादसे के बाद जहां राजनीति चल रही थी वहीं बॉलीवुड ने इस पर निंदा जताई। इस हादसे में अपना दुख जताया। काफी सितारों ने अपने ट्विटर से लोगों तक अपनी प्रतिक्रिया जताई।

बॉलीवुड के एक्टर अजय देवगन ने इस हादसे जिन लोगों की जान गई है या फिर जिन लोगों को नुकसान हुआ है उनकी मदद करने के लिए सब से गुजारिश की है।

रवीना टंडन ने भी अपने ट्विटर अकांउट के जरिए कहा है कि ”दुखद पीडि़तों के परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं। बड़ा बुरा हुआ।”

बॉलीवुड के एक्टर बोमन ईरानी ने भी इस हादसे को बेहद डरावना कहते हुए ट्वीट किया है कि ”दुखद। बचने योग्य # एल्फिन्स्टन त्रासदी।”

खबरों के अनुसार शुक्रवार को सुबर पौने ग्यारह बजे मुंबई में एल्फिस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोडऩे के लिए जो फुट ओवर ब्रिज बना है उस पर अचानक से भगदड़ का माहौल बन गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उसे पहले ही ओवरब्रिज टूटने की अफवा की वजह से लोगों में डर बन गया था।

इसके बाद लोगों के बीच भगदड़ और भी ज्यादा बढ़ गई। आपको बता दें कि इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो चुकी है और कई सारे लोगों की घायल होने की बात सामने आ रही है। यह जानकारी बृहन्नमुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया है।

 

Desk Team