लाल साड़ी भारतीय संस्कृति में हमेशा से खास मानी जाती है। चाहे कोई पूजा-पाठ हो, पारंपरिक फंक्शन हो या शादी का कोई मौका, लाल रंग की साड़ी हर अवसर पर सबसे बेहतरीन विकल्प होती है।
इस रंग में एक अलग ही चार्म और एलीगेंस होता है, जो किसी भी महिला की खूबसूरती को दोगुना कर देता है।
अगर आप भी लाल साड़ी पहनने की शौकीन हैं, तो बॉलीवुड की इन खूबसूरत अभिनेत्रियों के स्टाइल से ज़रूर इंस्पिरेशन लें।
जान्हवी कपूर की बात करें, तो उन्होंने सुर्ख लाल से लेकर गहरे मेहरून रेड तक की साड़ियों को बेहद ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया है। जान्हवी का रेड साड़ी लुक इतना वर्सेटाइल होता है कि आप उसे दिन के फंक्शन्स से लेकर रात के पार्टी लुक तक, कहीं भी पहन सकती हैं।
आलिया भट्ट ने क्लासिक लाल बांधनी साड़ी को कंटेम्परेरी टच देते हुए मॉडर्न ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है। ये लुक ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ काफी ग्रेसफुल और एलीगेंट भी है। अगर आप ट्रेडिशनल के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आलिया का ये लुक आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है।
करीना कपूर ने अपने स्टाइलिश लुक को सिंपल क्लासी रेड सिल्क साड़ी के साथ कंप्लीट किया है। उन्होंने इस प्लेन रेड साड़ी को बहुत ही एलिगेंट तरीके से कैरी किया है, जो किसी भी ट्रेडिशनल फंक्शन में परफेक्ट फिट बैठता है।
Shama के bold और glamourous look ने इंटरनेट पर मचाई धूम
श्रद्धा कपूर की साड़ी स्टाइलिंग भी बेहद इंप्रेसिव है। उनका लुक सिंपल होते हुए भी काफी रिफाइन्ड और फेस्टिव है। अगर आप किसी शादी या फैमिली फंक्शन में साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं, तो श्रद्धा की तरह एक सुंदर रेड साड़ी आपके वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए।
दीपिका पादुकोण की रेड बांधनी साड़ी तो किसी सपने से कम नहीं लगती। पारंपरिक लुक में भी दीपिका ने अपना ग्लैमर और एलिगेंस बनाए रखा है। उनकी यह साड़ी और स्टाइलिंग हर महिला के लिए एक परफेक्ट फैशन गोल हो सकती है।
तो अगली बार जब भी कोई खास मौका हो, तो इन बॉलीवुड डीवाज़ से इंस्पिरेशन लें और लाल साड़ी में खुद को एक रॉयल और एलीगेंट टच दें।


Download Android App
Download iOS App












