फिल्म की शूटिंग की जब भी बात होती हैं तो हम एक बेहतरीन लोकेशन, शानदार घर यही सब इमेजिन करते हैं न? लेकिन क्या आपको पता हैं की बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं। जिससे रियल जेल में शूट किया गया हैं। यानी जेल की कोई झूठी लोकेशन नहीं दिखाई गयी हैं बल्कि रियल और सबसे खतरानक जेल में इन फिल्मों को शूट किया हैं। तो इस लिस्ट में कौन- कौन सी मूवी हैं जानते हैं इस रिपोर्ट में।
दसवीं
वही इस लिस्ट में पहले नंबर पर है अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ जो आज ही यानी 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। वही रिलीज से पहले फिल्म की पहली स्क्रीनिंग आगरा सेंट्रल जेल में हुई थी। दरअसल आगरा सेंट्रल जेल में दसवीं की शूटिंग की गई थी। जहां शूटिंग के दौरान अभिषेक की कुछ कैदियों से दोस्ती हो गई थी। और उन्होंने जेल में दसवीं की स्पेशल स्क्रीनिंग का वादा किया था। और अपने वादे को पूरा करते हुए अभिषेक ने आगरा सेंट्रल जेल में फिल्म की पहली स्क्रीनिंग दिखाई थी। वही दसवीं में जिस तरह आगरा सेंट्रल जेल को दिखाया गया है, ठीक उसी तरह बॉलीवुड की कुछ अन्य फिल्में भी असली जेल में शूट किए गए हैं। इनमें से एक जेल को भारत का सबसे खतरनाक जेल माना जाता है। आइए जानें उन फिल्मों के नाम।
मास्टर वही साउथ सुपरस्टार थलपती विजय की फिल्म मास्टर के कुछ हिस्से सेंट्रल जेल ऑफ शिमोगा (Central Prison of Shimoga) में शूट किए गए हैं. यह जेल कर्नाटक में है, जहां फिल्म की टीम ने लगभग 50 दिनों तक शूटिंग की। वही इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसके कुछ क्लिप ऑनलाइन लीक हो गए थे। क्लिप्स के लीक होने के बाद फिल्म के निर्देशक और निर्माता को खासा नुकसान भी झेलनी पड़ी थी
.jpg)
शाहिद
राजकुमार राव स्टारर फिल्म शाहिद की शूटिंग माटुंगा जुवेनाइल होम (Matunga Juvenile Home) में हुई थी। जहां राजकुमार राव ने इसपर बात भी की थी। उन्होंने कहा था- ‘कुछ सीरियस फिल्म्स के लिए ये बहुत जरूरी है कि फिल्म की शूटिंग असली जेल में हो, पर अगर जेल में शूटिंग को लेकर कोई बैन है तो ये फिल्म निर्माताओं के लिए परेशानी की बात हो सकती है.’

कयामत: सिटी अंडर थ्रेट
अजय देवगन-नेहा धूपिया स्टारर फिल्म कयामत: सिटी अंडर थ्रेट की शूटिंग दीयू के बेहद खास लोकेशन में हुई थी। फिल्म में कुछ जेल सीक्वेन्स हैं जिनकी शूटिंग दीयू के पानी कोठा फोर्ट (Pani Kotha Fort) में हुई थी। जबकि आउटडोर सीक्वेंस दीयू के ओल्ड फोर्ट्स में हुई थी। वही साल 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म क़यामत एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा है, जिसका निर्देशन हैरी बवेजा ने किया है। और ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही थी।

दीवारें

नागेश कुक्कून्नुर(Nagesh Kukunoor) के निर्देशन में बनीं फिल्म दीवारें की शूटिंग भी जेल में हुई थी। फिल्म डेथ रो के तीन कैदियों की कहानी पर बनी थी। इस फिल्म की शूटिंग यरवदा सेंट्रल जेल में की गई थी। ये फिल्म तीन कैदियों के बारे में थी जिन पर जूही चावला का किरदार एक डाक्यूमेंट्री बना रहा है। फिल्म एक बहुत बड़ी सीख दे जाती है कि हर किसी के पीछे कोई न कोई कहानी ज़रूर छिपी होती है। ज़रूरी नहीं कि जो दिखाई देता हो वही सच हो!


Download Android App
Download iOS App



