पूरे देश में होली का त्यौहार से मनाया गया और बॉलीवुड सेलेब्स ने इस रंगों के त्यौहार का जश्न शानदार तरीके से मनाया। बॉलीवुड सितारों ने न सिर्फ जमकर होली खेली बल्कि अपने फैंस को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी। सोशल मीडिया पर कई फ़िल्मी सितारों ने होली खेलते हुए तस्वीरें शेयर की और फैंस के लिए पोस्ट शेयर कर बधाई दी और सुरक्षित होली खेलने का सन्देश दिया।
मीरा राजपूत का अलग अंदाज
मीरा राजपूत ने होली के मौके पर अपने पति के लिए प्यार जताते हुए खास तस्वीर शेयर की। मीरा ने अपनी गर्दन पर गुलाल से दिल का शेप बनाया और इसमें उन्होंने SK यानी शाहिद कपूर का शार्ट फॉर्म लिखा हुआ है।
धर्मेंद्र की शोले वाली होली
HAPPY HOLI, Friends celebrate it? but very carefully. crona , CRONA and crona? pic.twitter.com/usliECFOBw
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) March 10, 2020
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार धर्मेंद्र ने भी अपने फैंस को होली की शुभकामनाओं के साथ सन्देश में लिखा ‘सभी दोस्तों को होली की ढेर सारी बधाइयां, इसे मनाएं लेकिन सावधानी से. कोरोना, कोरोना और कोरोना।’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म शोले के होली वाले गाने की तस्वीर भी शेयर की।
अक्षय कुमार की होली
Happy Holi everyone! Play safe, stay safe. https://t.co/5TtSI2slKb
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 10, 2020
अक्षय कुमार ने अपने फैंस को होली पर सन्देश देते हुए मुंबई पुलिस के ट्वीट को रीट्वीट किया और लिखा सुरक्षित तरीके से होली कहने और आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
वरुण ने गर्लफ्रेंड के साथ मनाई होली

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने होली के मौके पर जमकर धमाल मचाया और अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ पूरी तरह रंग में भीगे नजर आये।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद अपने पति निक संग पहली होली भारत में ही मनाई। दोनों ने पुणे में जमकर रंग गुलाल से होली का जश्न मनाया और सोशल मीडिया अपर पोस्ट भी शेयर किया।
शाहरुख की होली
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान ने अपने फैंस को होली पर खास सन्देश देते हुए पोस्ट में में लिखा , ‘ और यहां, जो भी रोशनी के सारे रंगों को देख रहा है। आपको सभी रंगों में खुशी मिले, आपकी खुशी जीवंतता और पागलपन के रंगों से भरी रहे। हैप्पी होली और सुरक्षित रहें।’
नेहा धूपिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी बेटी और परिवार के साथ जमकर होली खेली और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे पिचकारी के साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



