Ganesh Visarjan 2025: इस गणेश विसर्जन पर लगना है सबसे हटके, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से ले Silk Sarees Idea, हर कोई होगा आपका दीवाना

Summary :

Ganesh Visarjan 2025: 10 दिन तक चलने वाला गणेश उत्सव धीर-धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। जिन लोगों ने अपने घर में बप्पा की प्रतिमा स्थापित की है, उन्होंने अब ‘गणपति वप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना’ इसी भावना के साथ उनकी विदाई की तैयारी शूरू कर दी होगी। इस बार 6 सितबंर को बप्पा की विदाई दी जाएगी। ऐसे में अगर आप भी गणपति बप्पा के विसर्जन के दौरान अच्छे से तैयार होना चाहती हैं और इसके लिए सुंदर सी साड़ी लेने की सोच रही हैं, तो इस बार आप सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। यहां…

Ganesh Visarjan 2025: 10 दिन तक चलने वाला गणेश उत्सव धीर-धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। जिन लोगों ने अपने घर में बप्पा की प्रतिमा स्थापित की है, उन्होंने अब ‘गणपति वप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना’ इसी भावना के साथ उनकी विदाई की तैयारी शूरू कर दी होगी। इस बार 6 सितबंर को बप्पा की विदाई दी जाएगी।

ऐसे में अगर आप भी गणपति बप्पा के विसर्जन के दौरान अच्छे से तैयार होना चाहती हैं और इसके लिए सुंदर सी साड़ी लेने की सोच रही हैं, तो इस बार आप सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। यहां पर हम खास आपके लिए 5 सिंपल डिजाइन वाली सिल्ककी साड़ी की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप गणेश विर्जन के दौरान पहन सकती हैं।

Ganesh Visarjan 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस से ले Silk Sarees Idea

1.Rashmika Mandanna

Ganesh Visarjan 2025
Ganesh Visarjan 2025

 

रश्मिका मंदाना ने कसावु गोल्डन रंग की टिशू साड़ी पहनी है। साथ ही लाइट वेट ईयररिंग्स और मेकअप के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया है। उनका ये लुक क्लासी लग रहा है। आप भी गणेश विसर्जन के लिए एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

2.Mrunal Thakur

Ganesh Visarjan 2025
Ganesh Visarjan 2025
मृणाल ठाकुर ने हैवी बनारसी साड़ी के साथ में स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। झुमकी ईयररिंग्स, मेकअप और बन हेयर स्टाइल के साथ लुक को कंप्लीट किया है। अगर आप हैवी साड़ी पहन रही हैं, तो उसमें स्टाइलिश लुक पाने के लिए एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

3.Madhuri Dixit

Ganesh Visarjan 2025
Ganesh Visarjan 2025
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अक्सर साड़ी पहनकर जलवा दिखाती रहती हैं। इस स्काई डबल शेड की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी ही पहनी है। उनका ये लुक बेहद ही खूबसूरत है।

4.Kangana Ranaut

Ganesh Visarjan 2025
Ganesh Visarjan 2025
अभिनेत्री कंगना रनौत इस ऑरेंज रंग की सिल्क की साड़ी में बेहद प्यारी दिख रहीं हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने अपने बालों में स्लीक स्टाइल में जूड़ा बनाया है और गले में हैवी सा चोकर पहना है। बालों में गजरा उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

5.Pooja Hegde

Ganesh Visarjan 2025
Ganesh Visarjan 2025
पूजा हेगड़े ने एक अनोखी नारंगी कांचीपुरम साड़ी पहनी है। उन्होंने अपने इस लुक को हरे रंग के ज्वेलरी सेट, जिसमें मैचिंग मांग टीका और एक खूबसूरत बेल्ट भी शामिल है, के साथ सहजता से पूरा किया है।

6.Samantha Ruth Prabhu

Ganesh Visarjan 2025
Ganesh Visarjan 2025
कुछ अनोखा और मुलायम लुक पाने के लिए, सामंथा रूथ प्रभु की क्रीम बेज रंग की टिशू सिल्क साड़ी से प्रेरणा लें। इस साड़ी का कपड़ा क्रीम, बेज और ऑफ-व्हाइट रंगों का मिश्रण है, जबकि सुनहरे रंग की बॉर्डर इसे एक उत्सवी एहसास देती है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।