Gauahar Khan ने अपने लाड़ले के लिए बनवाई ये खास नर्सरी, वीडियो शेयर कर दिखाई पहली झलक

Summary :

बॉलीवुड की उम्दा डांसर कही जाने वाली गौहर खान इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस अभी-अभी मां बनी हैं। ऐसे में गौहर इस वक़्त अपना सारा समय अपने बेटे को दे रही हैं। हालांकि गौहर ने अब तक अपने बेटे का फेस तो रिवील नहीं किया हैं।

बॉलीवुड की उम्दा डांसर कही जाने वाली गौहर खान इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस अभी-अभी मां बनी हैं। ऐसे में गौहर इस वक़्त अपना सारा समय अपने बेटे को दे रही हैं। हालांकि गौहर ने अब तक अपने बेटे का फेस तो रिवील नहीं किया हैं। लेकिन मां बनने के बाद पहली बार गौहर अपने बेटे की प्यारी सी नर्सरी की वीडियो साझा की है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। 
दरअसल गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बेटे की एनिमल-थीम वाली नर्सरी की एक झलक दिखाई है। इसी के साथ उन्होंने इस बारे में बात की है। वीडियो में देखा जा सकता है नर्सरी में कई तरह की लकड़ी और बेंत का इस्तेमाल किया है। बेबी का रूम काफी पीसफुल वाइब्स दे रहा है, जहां किसी को भी सुकून फील हो रहा है।  

 बता दे की इस नर्सरी में सफ़ेद रंग के परदे लगे हुए है जिसपर हरे-हरे पेड़ की पैनिटिंग बनी हुई हैं। ख़ास बात यह है की इस नर्सरी में सारी चीजें लकड़ी की ही बनी हुई हैं, जो इस नर्सरी की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। बता दे की गौहर खान ने खुद अपने बेटे के होने की खबर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। 
यह एक लड़का है, सही मायने में 10 मई 2023 को हमें खुशियों को असली एहसास हुआ है। हमारा धन्य बेटा सभी को उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद देता है। नए माता-पिता बनने को लेकर जैद और गौहर खुशी में काफी खिलखिला रहे हैं।
वही यह खबर सुनकर गौहर और उनके पति जैद को फैंस ने ढेरों शुभकामनाएं भी दी थी। बता दे की निकाह के बाद से गैहर ने परदे से दुरी बना ली हैं। जहां एक्ट्रेस इस वक़्त अपना सारा समय अपने पति और अपने परिवार को दे रही हैं। इसी के साथ गौहर इन दिनों अपने मदरहुड को भी एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। 

Desk Team