एक्ट्रेस गौहर खान की शादी को लेकर बीते दिनों पहले खबरें सामने आ रही थीं कि वह इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार के साथ इसी साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। गौहर खान से जब उनकी शादी के बारे में यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस खबर को खारिज कर दिया।

अब मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, इस साल 24 दिसंबर को गौहर खान जैद दरबार के साथ निकाह करेंगी। एक वेब पोर्टल की खबरों के मुताबिक, मुंबई के एक होटल में 24 दिसंबर को गौहर खान और जैद दरबार की शादी होगी साथ ही बाकी फंक्शन्स का भी आयोजन यहीं पर होगा। खबरों की मानें तो, 2 दिनों तक निकाह की सारी रस्में चलेंगी।

बता दें कि, बिग बॉस 14 के घर में दो हफ्ते गुजराने के बाद गोवा छुट्टियां मनाने गौहर खान जैद दरबार के साथ चली गई थीं। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि प्री-वेडिंग शूट दोनों अपना गोवा कराने के लिए गए थे।
इस्माइल दरबार और मां आयशा ने गौहर और जैद की शादी पर ये बात कही
जैद दरबार के पिता और मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार ने एक वेब पोर्टल को इंटरव्यू में कहा था कि, गौहर हमारे साथ तकरीबन 4 घंटों तक रहीं और हमने साथ में बिरयानी खाई। मेरे बेटे जैद ने बताया कि वह और गौहर एक दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं। मुझे इस रिश्त से कोई आपत्ति भी नहीं है। हां एक पिता होने के नाते मैंने जैद से यह जरूर कहा कि वह तुमसे 5 साल बड़ी हैं। इसलिए शादी करने से पहले ढंग से सोच लो कि यह वाकई सच्चा प्यार है?

जैद की मां आयशा ने बेटे जैद और गौहर की शादी को लेकर कहा था कि, अभी तक हमने शादी को लेकर कोई बात नहीं की है। लेकिन हां, अगर जैद और गौहर कल की या फिर 6 महीने के बाद की शादी की तारीख तय करते हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं। जैसा भी वो कहें।


Download Android App
Download iOS App



