बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में अपने डिप्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। इरा खान ने अपने डिप्रेशन की बात वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए शेयर करके दर्शकों के साथ शेयर किया। इरा खान ने उस वीडियो में बताया था कि वह डिप्रेस्ट हैं। इरा का वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

अब इरा खान ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर करके एक हैरान करनी वाली बात साझा की है। दरअसल इस लेटेस्ट वीडियो में इरा ने कहा है कि उनके डिप्रेस्ड होने के पीछे की वजह कभी उन्हें समझ नहीं आई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके डिप्रेशन की वजह उनके पेरेंट्स का तलाक भी नहीं रहा है।

वीडियो में इरा कह रही हैं कि इस बात का जवाब वह भी नहीं दे पाएंगी आखिर वह डिप्रेशन में क्यों हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि डिप्रेशन में होने का कारण उन्हें खुद को ही नहीं पता। इरा कहती हैं कि इस बात को समझने की कोशिश वह खुद कई सालों से कर रही हैं कि उन्हें डिप्रेशन क्याें हैं लेकिन उन्हें इसका जवाब सही और सीधा नहीं मिल पा रहा है।
वीडियो मे इरा ने कहा कि, आज मैं आपको मेरी सहूलियत भरी जिंदगी के बारे में बताना चाहती हूं। पैसों को लेकर मुझे कभी कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। मेरे माता-पिता, मेरे दोस्त उन्होंने कभी मुझे किसी चीज को कोई दवाब नहीं दिया।
खुलासा किया पेरेंट्स के तलाक पर भी
इरा खान ने अपने इस वीडियो में माता-पिता के तलाक के बारे में भी बात करते हुए कहा, जब मैं छोटी थी तो मेरे माता-पिता का तलाक हो गया लेकिन उसको लेकर मुझे कोई सदमा नहीं पहुंचा। मेरे मां-बाप के तलाक के बाद भी वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, कोई बिखरा हुआ परिवार नहीं है। जब मैं 6 साल की थी तब मुझे टीबी हुआ। तो टीबी भी मेरे लिए इतनी बुरी चीज नहीं थी कि मैं इतनी दुखी हूं।

यौन शोषण हुआ 14 साल की उम्र में
वीडियो में इरा खान ने आगे कहा कि, जब मैं 14 साल की थी तो मेरा यौन शोषण हुआ था। तो मुझे पता नहीं था कि क्या हो रहा है, लेकिन जब मुझे पता चला तो मैं इससे दूर चली गई। हां मुझे बुरा लगा कि मैंने अपने साथ ये क्यों होने दिया, लेकिन यह भी कोई जिंदगी भर का इतना बड़ा सदमा नहीं था कि मैं डिप्रेशन में जाऊं। मैं अपने दोस्तों और मां-बाप को अपनी जिंदगी से जुड़े हर पल बता सकती हूं, पर क्या बताऊं। वह मुझसे पूछेंगे क्यों? तो मैं क्या बताऊंगी। मेरे साथ कुछ बुरा ही नहीं हुआ है जैसा मैं महसूस कर रही हूं। इस सोच ने मुझे उनसे बात करने से रोक दिया और उनसे दूर कर दिया है।

अक्सर गंभीर मुद्दों पर अपनी बात इरा खान रखती रहती हैं। इरा ने इस बार भी डिप्रेशन की वजह पूछने पर पूरे बेबाकी भरे अंदाज में जवाब दिया। सोशल मीडिया पर इरा का यह नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



