सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के बाद सेलेब्स पर बुरी तरह भड़की गौहर खान, बोलीं- बाहर आकर खबरी न बनें

Summary :

सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। टीवी अभिनेता की अचानक मौत से हर कोई हैरान है।

सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। टीवी अभिनेता की अचानक मौत से हर कोई हैरान है। वहीं बीती रोज एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें उनके कई करीबी दोस्त शामिल हुए। सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार होने के बाद एक्ट्रेस गौहर खान ने उन लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर किया, जो सिड के परिवार वालों से मिलने बाद इंटरव्यू दे रहे हैं।
दरअसल, गौहर खान अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उनके परिवार वालों से मिलने उनके घर गई। इस दौरान गौहर खान ने ट्विटर पर लोगों को फटकार लगाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है,जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
गौहर खान ने ट्वीट करके लगाई फटकार…
 
गौहर खान ने ट्वीट करके लिखा, कोई भी इंसान जो किसी शोकाकुल परिवार से मिला हो, उसे ब्योरा नहीं देना चाहिए। लोगों को परिवार के सदस्यों के बारे में इंटरव्यू देते और डिटेल्स करते हुए देखकर वास्तव में दुख देने वाली बात है। प्लीज स्टॉप दिस! यदि आप अपना सम्मान देने गए हैं तो बाहर आकर खबरी (मुखबिर) न बनें।

पहले भी इंस्टा स्टोरी पर भी लगाई फटकार
बता दें, गौहर खान ने इस पोस्ट को साझा करने से पहले इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की कवरेज के लिए मीडिया पर जमकर बरसी थी। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पोस्ट में सिद्धार्थ के घर के सामने लोगों को पोज देते हुए और भारी मीडिया पर्ससन की भीड़ को देखकर लिखा ‘ये शर्मनाक है।
गौरतलब है, सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर को मैसिव हार्ट अटैक की वजह से हुआ। वहीं जब तक एक्टर को कपूर हॉस्पिटल ले जाया गया उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार 3 सितंबर को ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ ओशिवारा श्मशान घाट पर हुआ। इस दौरान टीवी जगत के कई स्टार्स उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। 

Desk Team